दुबई में पाकिस्तानी शख्स ने की भारतीय जोड़े की हत्या, डकैती करने घुसा था घर में

दुबई में पिछले हफ्ते एक पाकिस्तानी नागरिक ने डकैती के दौरान गुजरात के एक भारतीय दंपति की हत्या कर दी और उनकी किशोर बेटी को बेरहमी से घायल कर दिया। दाइजीवल्र्ड ने बताया कि दंपति - हिरेन अधिया और विधि अधिया जिनकी उम्र 40 के करीब थी, उनकी 18 जून को हत्या कर दी गई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

दुबई में पिछले हफ्ते एक पाकिस्तानी नागरिक ने डकैती के दौरान गुजरात के एक भारतीय दंपति की हत्या कर दी और उनकी किशोर बेटी को बेरहमी से घायल कर दिया। दाइजीवल्र्ड ने बताया कि दंपति - हिरेन अधिया और विधि अधिया जिनकी उम्र 40 के करीब थी, उनकी 18 जून को हत्या कर दी गई।

अधिया परिवार अरब रैंच के एक विला में रहता था। उनके 13 और 18 वर्ष की आयु के दोनों बच्चे घटना के समय घर पर थे। आरोपी ने बड़ी बेटी के सामने आने पर उसे चाकू मार दिया।हिरेन, शारजाह तेल और गैस कॉन्ट्रेक्टर के एक वरिष्ठ निदेशक थे। वह अपने परिवार के साथ लगभग तीन साल पहले दुबई गए थे। गुजरात में उनके रिश्तेदार हैं।


पता चला है कि आरोपी ने दो साल पहले अधिया परिवार के घर पर काम किया था। बाद में बेरोजगारी के कारण वह नकदी और गहने लूटने के लिए उनके घर में घुस आया था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia