पोप लियो ने इशारों में ट्रंप पर कसा तंज! कहा- कुछ तानाशाह सैन्य या राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं

पोप ने दुख जताया कि कैसे सत्ता में बैठे लोग हत्या और तबाही पर अरबों डॉलर खर्च कर देते हैं, फिर भी इलाज, शिक्षा और बहाली के लिए जरूरी रिसोर्स कहीं नहीं मिलते।

पोप लियो ने इशारों में ट्रंप पर कसा तंज! कहा- कुछ तानाशाह सैन्य या राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं
i
user

नवजीवन डेस्क

कैमरून पहुंचे पोप लियो चौदहवें ने तानाशाही को दुनिया के लिए खतरनाक करार दिया। पोप लियो XIV ने कैमरून के शहर बामेंडा में बड़ा बयान देते हुए उम्मीद जताई कि दुनिया में शांति का वास हो। साथ ही, उन्होंने उन लोगों को धिक्कारा जो “अपने सैन्य, आर्थिक और राजनीतिक फायदे के लिए धर्म और ईश्वर के नाम का गलत इस्तेमाल करते हैं, और उसे अंधेरे और गंदगी में धकेलते हैं।”

वेटिकन न्यूज के अनुसार, पोप लियो ने कहा कि जंग को बढ़ावा देने वाले यह मानने से ही इनकार कर देते हैं कि तबाही में एक पल लगता है, लेकिन उसे दोबारा बनाने में पूरी जिंदगी भी कम पड़ जाती है। कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च गुरु ने कहा, “कुछ तानाशाह” यह मानने से इनकार करते हैं कि “तबाही करने में बस एक पल लगता है, लेकिन सब कुछ दोबारा बनाने के लिए पूरी जिंदगी काफी नहीं होती।”


पोप ने दुख जताया कि कैसे सत्ता में बैठे लोग हत्या और तबाही पर अरबों डॉलर खर्च कर देते हैं, फिर भी इलाज, शिक्षा और बहाली के लिए जरूरी रिसोर्स कहीं नहीं मिलते।” उन्होंने आगे कहा कि लोग अफ्रीका के संसाधन का उपयोग हथियार खरीदने के लिए करते हैं, अस्थिरता और मौत के कभी न खत्म होने वाले चक्र को जारी रखते हैं।

ट्रंप और पोप में ऐसे छिड़ा विवाद

पोप ये बातें कैमरून के जातीय संघर्ष को लेकर कर रहे थे। लेकिन इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च गुरु पर टिप्पणियां भी चर्चा में रही हैं। हालिया विवाद की नींव ईस्टर के आसपास पड़ी, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर अपनी धमकियां देनी शुरू कर दीं। जवाब में पोप लियो ने अपने 'पाम संडे' संदेश में कहा कि ईश्वर उन लोगों की प्रार्थनाओं को खारिज कर देता है जो युद्ध छेड़ते हैं। पोप की टिप्पणियों पर ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने खुलकर पोप की आलोचना शुरू कर दी। रविवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोप को कमजोर बताया। कैथोलिक धर्म अपना चुके उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने तो और आगे बढ़ते हुए कह दिया कि पोप लियो को धर्मशास्त्र के बारे में बोलते समय सावधान रहना चाहिए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia