श्रीलंका में मचे बवाल के बीच देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, पहुंचे मालदीव

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए हैं। राष्ट्रपति के रूप में, राजपक्षे को गिरफ्तारी से छूट प्राप्त है। माना जा रहा है कि वो इस्तीफे के बाद गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए देश छोड़कर भाग गए।

फोटो: सोशल मीडिया
i

श्रीलंका में आर्थिक संकट और इस पर मचे बवाल के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए। बुधवार तड़के उन्होंने श्रीलंका से मालदीव के लिए उड़ान भरी और मालदीव पहुंच गए। श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी पुष्टि की है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश छोड़ दिया है। राष्ट्रपति के रूप में, राजपक्षे को गिरफ्तारी से छूट प्राप्त थी। माना जा रहा है कि वो इस्तीफे के बाद गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए देश छोड़कर भाग गए।

श्रीलंकाई वायुसेना मीडिया निदेशक ने बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति, 2 अंगरक्षकों के साथ मालदीव के लिए उड़ान भरने के लिए आव्रजन, सीमा शुल्क और अन्य कानूनों के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्ण अनुमोदन के अधीन किया गया। 13 जुलाई की सुबह उन्हें वायुसेना के विमान उपलब्ध कराए गए थे।


बताया है कि इससे पहले मंगलवार को देश से बाहर जाने के लिए उनकी एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन स्टाफ से काफी बहस हुई थी। खबरों के मुताबिक मंगलवार को एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी थी।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे पर क्या आरोप है?

गोटाबाया राजपक्षे पर श्रीलंका की अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन करने का आरोप है। इसकी वजह सेश्रीलंका में विदेशी मुद्रा जरूरी कामों के लिए भी खत्म हो गई और देश की 22 मिलियन जनसंख्या को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीलंका अप्रेल में $51बिलियन का विदेशी कर्ज नहीं चुका पाया था और आईएमएफ के साथ उसकी बेल आउट पैकेज पर बात चल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 13 Jul 2022, 8:47 AM