Russia Ukraine War: जानें 22 साल की सत्ता में पुतिन का सबसे महत्वाकांक्षी और खतरनाक दांव के बारे में
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिर भी रूस के नेता ने यूक्रेन को जीतने के अपने अभियान में और भी अधिक निवेश किया है, जो कि सत्ता में अपने 22 वर्षों के कार्यकाल में पुतिन का सबसे महत्वाकांक्षी और खतरनाक दांव है।

यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आक्रमण का पहला सप्ताह योजना के अनुरूप नहीं रहा है, क्योंकि उनके देश की सेना के 500 सैनिकों की मौत हुई है (यूक्रेनी अनुमान अधिक हैं) और पश्चिमी देशों लगातार आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं, जिससे आने वाले हफ्तों में स्थिति और खराब होगी। गार्जियन ने यह जानकारी दी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिर भी रूस के नेता ने यूक्रेन को जीतने के अपने अभियान में और भी अधिक निवेश किया है, जो कि सत्ता में अपने 22 वर्षों के कार्यकाल में पुतिन का सबसे महत्वाकांक्षी और खतरनाक दांव है।
मॉस्को कानेर्गी सेंटर के आंद्रेई कोलेसनिकोव ने कहा, "पुतिन कॉर्नर हो गए हैं। वह पूरी दुनिया के खिलाफ है।" यूरोपियन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के पॉलिसी फेलो कादरी लाइक ने कहा, "मुझे लगता है कि यह और खराब होने वाला है।"
द गार्जियन ने लिइक के हवाले से कहा कि पश्चिमी शक्तियों के साथ समझौता करने का कोई भी मौका शायद बीत चुका था। पश्चिमी अधिकारियों का मानना है कि रूसी नेता के लिए जोखिम अधिक हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 05 Mar 2022, 5:30 PM
