अमेरिकी देश होंडुरास की महिला जेल में दंगा, 41 कौदियों की मौत, 25 को जिंदा जलाया, 16 को मारी गोली

भ्रष्टाचार और सामूहिक हिंसा के लिए मशहूर अमेरिकी देश होंडुरास का जेल में दंगों का इतिहास रहा है, जो अक्सर संगठित अपराध से जुड़े होते हैं। 2019 में उत्तरी बंदरगाह शहर तेला की एक जेल में सामूहिक हिंसा में कम से कम 18 लोग मारे गए थे।

अमेरिकी देश होंडुरास की महिला जेल में दंगा, 41 कौदियों की मौत
अमेरिकी देश होंडुरास की महिला जेल में दंगा, 41 कौदियों की मौत
user

नवजीवन डेस्क

अमेरिकी देश होंडुरास की एक महिला जेल में दिल दहला देने वाला सामने आया है। महिला जेल में हुए भीषण दंगे में कम से कम 41 महिला कैदियों की मौत हो गई है। इनमें से 25 को जलाकर मार डाला गया, जबकि 16 को गोलियों से भून दिया गया। मरने वालों की सख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अवैध गतिविधियों को लेकर दो गिरोह के बीच हुई हिंसा ने दंगे का रूप ले लिया जिसमें इतने कैदियों की मौत हो गई।

देश के सार्वजनिक मंत्रालय ने जेल में इस घटना की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कैदियों के रिश्तेदारों के प्रतिनिधि डेल्मा ऑडोर्नेज ने कहा कि अधिकारियों द्वारा जेल के लिए नए नियमों की घोषणा करने के बाद जेल में दंगा भड़क गया, जिसमें टीवी और अन्य उपकरणों पर प्रतिबंध लगाना और उन्हें जब्त करना शामिल था।


स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायल कैदियों को तेगुसिगाल्पा के एक अस्पताल में दाखिल किया गया है। जली हुई लाशों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो घटना की विभत्सता को बयान कर रही हैं। देश के उप सुरक्षा मंत्री जुलिसा विलानुएवा ने दंगा शुरू होने पर ट्विटर पर कहा, हम इस जेल में बर्बरता और अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विलेनुएवा ने कहा कि जेल में उन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए जांच शुरू की जाएगी जो संगठित अपराध में शामिल हैं। अधिकारियों द्वारा मृतक कैदियों के नामों के साथ जल्द ही मरने वालों की आधिकारिक संख्या जारी की जाएगी। इस बीच, राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो, जिन्होंने पिछले साल गिरोहों पर कार्रवाई शुरू की थी, ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह महिलाओं की जघन्य हत्या से स्तब्ध हैं।

अमेरिकी देश होंडुरास, जो भ्रष्टाचार और सामूहिक हिंसा के लिए जाना जाता है, का जेल में दंगों का इतिहास रहा है, जो अक्सर संगठित अपराध से जुड़े होते हैं। 2019 में उत्तरी बंदरगाह शहर तेला की एक जेल में सामूहिक हिंसा में कम से कम 18 लोग मारे गए थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia