अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रॉकेट से हमले की खबर, एक पावर स्टेशन के पास दागे गए रॉकेट

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रॉकेट से हमले की खबर है। यह रॉकेट काबुल में स्थित एक पावर स्टेशन के पास दागे गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अफगानिस्तान के काबुल में एक बार फिर रॉकेट से हमलों की खबर है। खबरों के मुताबिक, यह हमला एक पावर स्टेशन के पास की है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। हालांकि, अभी तक इन हमलों में जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

इससे पहले अफगानिस्तान में काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट 26 अगस्त को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 13 अमेरिकी सैनिकों समेत 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी ISIS-K ने ली थी।


इस हमले के दो दिन बाद अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट पर फिदायीन हमले को नाकाम कर दिया था। अमेरिका ने यहां कार से विस्फोटक ले जा रहे ISIS-K के आतंकी को एयरस्ट्राइक में मार गिराया था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia