रूस ने यूक्रेन के मॉल पर दागी मिसाइल, 16 लोगों की मौत, 59 घायल, मॉल में 1 हजार लोग थे मौजूद, इलाके में मचा कोहराम

जिस क्रेमेनचुक शहर के मॉल पर हमला हुआ है वह करीब 2 लाख से ज्यादा आबादी वाला शहर है। यह शहर उद्योगों के लिहाज से काफी अहम है। क्रेमेनचुक निप्रो नदी के तट पर स्थित है। रूस और यू्क्रेन की जंग पिछले 4 महीने से जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस लगातार यूक्रेन पर भीषण गोलीबारी कर रहा है। रूस ने यूक्रेन में भीड़भाड़ वाले एक मॉल पर मिसाइल से हमला किया है। हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस हमले में 59 लोग घायल हो गए। मिसाइल हमले के बाद इलाके में चारों तरफ अफरा-तफरा मच गई।

यूक्रेन के वायुसेना के मुताबिक, क्रेमेनचुक शहर में रूसी मिसाइल ने शॉपिंग मॉल पर हमला किया है। केएच-22 एंटी-शिप मिसाइलों से मॉल को रूस ने निशाना बनाया।

यूक्रेन के प्रधानमंत्री जेलेंस्की ने हमले का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कब्जा करने वालों ने शॉपिंग सेंटर पर एक मिसाइल हमला किया है। मॉल में1 हजार से ज्यादा नागरिक थे। उन्होंने बताया कि मॉल में आग लगी हुई है। बचाव दल आग बुझाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की संख्या अकल्पनीय है।

वहीं, इस हमले पर ब्रिट्रेन के प्रधानमंत्री बोरिस बॉनसन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन मॉल पर किया गया हमला पुतिन की 'क्रूरता और बर्बरता' दर्शाता है।


जिस क्रेमेनचुक शहर के मॉल पर हमला हुआ है वह करीब 2 लाख से ज्यादा आबादी वाला शहर है। यह शहर उद्योगों के लिहाज से काफी अहम है। क्रेमेनचुक निप्रो नदी के तट पर स्थित है। रूस और यू्क्रेन की जंग पिछले 4 महीने से जारी है। फरवरी से ही रूस यूक्रेन पर बम बरसा रहा है। युद्ध में अब तक यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia