Russia Ukraine War: ‘9 दिन की युद्ध में मारे गए 9166 रूसी सैनिक’, यूक्रेन ने किया दावा

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अब तक 9166 रूसी सैनिकों को मार गिराए हैं। इसके अलावा रूस के 33 लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। यूक्रेन के मुताबिक, उसने रूस के 37 हेलीकॉप्टर, 251 टैंक, 105 तोप तबाह करने समेत भारी नुकसान पहुंचाया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

यूक्रेन और रूस के बीच 9वें दिन जंग जारी है। यूक्रेन पर रूस ताबड़तोड़ बमबारी कर रहा है। मारियोपोल समेत कई जगहों पर रूस ने बमबारी कर रही है। राजधानी कीव में करीब 16 घंटे बाद 4 से ज्यादा बड़े धमाके सुनाई दिए हैं। खबरों के मुताबिक, रूस ने मिसाइल से हमला किया है। वहीं, यूक्रेन का दावा है कि वह रूस को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अब तक 9166 रूसी सैनिकों को मार गिराए हैं। इसके अलावा रूस के 33 लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। यूक्रेन के मुताबिक, उसने रूस के 37 हेलीकॉप्टर, 251 टैंक, 105 तोप तबाह करने समेत भारी नुकसान पहुंचाया है।


युद्ध के बीच यूक्रेन के जापोरीज्ज्या न्यूक्लियर प्लांट पर रूस ने कब्जा कर लिया है। इससे पहले न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले की खबर सामने आई थी। यूक्रेन के मुताबिक, जापोरीज्ज्या में न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद प्लांट के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में आग लग गई थी, जिस पर बाद में काबू पा लिया गया था।

यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने के बाद भारी क्षति हुई है। आग को हालांकि बुझा दिया गया था। एक स्थानीय ब्राडकॉस्टर से बात करते हुए, शहर के मेयर दिमित्रो ओरलोव ने पुष्टि की है कि घटना के बाद काफी लोग घायल हो गए और हम उन्हें अस्पताल नहीं ले जा सकते। मेयर ने घायलों की सही संख्या नहीं बताई।

यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, परमाणु संयंत्र में प्रशिक्षण भवन की तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल पर आग लगी, जो यूरोप में सबसे बड़ा है। आग लगने के तुरंत बाद, राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने पूरे महाद्वीप के नेताओं से 'जागने' और रूस के खिलाफ 'तत्काल कार्रवाई' करने का आग्रह किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 04 Mar 2022, 1:30 PM