रूस-यूक्रेन जंग: ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही दिया बड़ा बयान, कहा- हम अपनी योजना को जल्द पूरा करने की करेंगे कोशिश

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को रोकने की अपनी योजना पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध कभी शुरू नहीं होता।

फोटो: सोशल मीडिया
i

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने के बाद बड़ा बयान दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को रोकने की अपनी योजना पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध कभी शुरू नहीं होता।

गौरतलब है कि, बीते साल नवंबर के महीने में डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध में जनहानि होने पर अफसोस जताते हुए कहा था कि उनका प्रशासन इस युद्ध को समाप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। ट्रंप ने साथ ही कहा था कि उनका प्रशासन पश्चिम एशिया में शांति लाने के लिए भी काम करेगा। उन्होंने कहा था ‘‘हम पश्चिम एशिया (में शांति) के लिए काम कर रहे हैं और हम रूस और यूक्रेन पर बहुत मेहनत करेंगे। इसे रोकना होगा।’’ 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए