पुलवामा हमले के बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस सलमान ने पाकिस्तान दौरा एक दिन के लिए टाला

माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सख्ती के बाद सऊदी प्रिंस अपने दौरे को टाला है। पहले प्रिंस सलमान 16 फरवरी को पाकिस्तान आने वाले थे, लेकिन अब वो 17 फरवरी को आएंगे।

फोटो: Getty
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान की अपनी प्रस्तावित यात्रा एक दिन के लिए टाल दिया है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सख्ती के बाद सऊदी प्रिंस अपने दौरे को टाला है। पहले प्रिंस सलमान 16 फरवरी को पाकिस्तान आने वाले थे, लेकिन अब वो 17 फरवरी को आएंगे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रिंस सलमान दो दिनों के लिए पाकिस्तान दौरे पर आने वाले थे, लेकिन दौरे की अवधि अब एक दिन कम कर दिया गया है। हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रिंस सलमान की यात्रा में हुई देरी की वजह का खुलासा नहीं किया है। पाक मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के बीच बाकी द्विपक्षीय मुलाकात पहले के जैसे ही बरकरार हैं।

बता दें कि सऊदी प्रिंस की यात्रा में अचानक आया ये बदलाव पुलवामा हमले के बाद हुआ है। ये उनकी पहली पाकिस्तान यात्रा थी। इससे पहले सऊदी अरब ने पुलवामा हमले की जोरदार निंदा की थी। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

पाकिस्तान में प्रिंस सलमान की यात्रा को देखते हुए बड़ी तैयारी की गई है। उनके और उनके स्टाफ के लिए कई होटल पूरी तरह से बुक किए गए हैं। इसके अलावा इस्लामाबाद में प्रिंस सलमान के बड़े-बड़े कटआउट और पोस्टर लगाए गए हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 16 Feb 2019, 4:32 PM