SCO Summit : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे पाक पीएम शहबाज, जानें इस मुलाकात के मायने
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर समरकंद में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर समरकंद में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की। उनकी कजाख राष्ट्रपति से भी मिलने की संभावना है।
समा टीवी ने बताया कि शुक्रवार को शिखर सम्मेलन में एकत्र हुए विश्व नेताओं के लिए व्यस्त दिन रहा। गुरुवार को प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन और ईरान के इब्राहिम रायसी से मुलाकात की। उन्होंने ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "मैंने जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताया। खाद्य और ऊर्जा की कमी हमारे विकास एजेंडे के लिए एक वास्तविक चुनौती है।"
रूस ने गुरुवार को पाकिस्तान को पाइपलाइन के माध्यम से गैस उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं मास्को द्वारा अफगानिस्तान मुद्दे को 'निपटाने' के लिए इस्लामाबाद के साथ काम करने की इच्छा भी व्यक्त की गई।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
