अमेरिका के एक अस्पताल में गोलीबारी, पांच लोगों की गई जान

पुलिस ने बताया कि घटना के समय संदिग्ध के पास एक लंबी राइफल और एक हैंड गन थी। अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध एक अश्वेत पुरुष था, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच हो सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिका में ओक्लाहोम के तुलसा स्थित एक अस्पताल में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तुलसा में सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर में गोलीबारी की घटना की पुष्टि की। तुलसा पुलिस विभाग के उप प्रमुख एरिक डगलिश ने बुधवार को कहा, "हमने गोलीबारी की घटना चार नागरिकों को खो दिया। इस घटना में गोलीबारी करने वाला भी मारा गया।"

पुलिस ने बताया कि घटना के समय संदिग्ध के पास एक लंबी राइफल और एक हैंड गन थी। अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध एक अश्वेत पुरुष था, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच हो सकती है। उधर, तुलसा नगर पार्षद जयमे फाउलर ने स्थानीय टेलीविजन चैनल को केओटीवी को बताया कि संदिग्ध ने खुद को मार ली।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia