अफगानिस्तान में 6 भारतीय अगवा, बगलान प्रांतीय परिषद ने अपहरण के पीछे तालिबान का बताया हाथ
अफगानिस्तान के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, 6 भारतीयों को अगवा उस वक्त किया गया जब वे बगलान प्रांत के उस इलाके का दौरा कर रहे थे, जहां उन्हें एक बिजली का उप स्टेशन स्थापित करने का ठेका मिला था।

i
अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में आतंकवादियों ने भारतीय कंपनी केईसी में काम करने वाले 6 भारतीय और एक अफगान कर्मचारी का अपहरण कर लिया है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अपहरण की घटना बाग-ए-शामल गांव में हुई।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कर्मचारी उस इलाके का दौरा कर रहे थे, जहां कंपनी को एक बिजली का उप स्टेशन स्थापित करने के लिए ठेका मिला था।
बगलान प्रांतीय परिषद ने घटना को ताबिलान से जुड़ा बताया है। हालांकि, तालिबान का इस पर अब तक कोई बयान नहीं आया है।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
