टाइम्स स्क्वायर में राहुल का एनआरआई से संवाद, कहा देश को बांटने पर तुली हैं कुछ ताकतें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में अमेरिका में बसे आप्रवासी भारतीयों से संवाद किया ।

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एनआरआई से संवाद करते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एनआरआई से संवाद करते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों, बेरोजगारी, देश में हो रही हिंसक घटनाओं और असहिष्णुता पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सबसे दुनिया में भारत की छवि बिगड़ रही है। राहुल ने बेरोजगारी से निपटने का का फॉर्मूला भी दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार बढ़ाने हैं तो छोटी और मझोली कंपनियों को भी बढ़ावा देना होगा। यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में आप्रवासी भारतीय के बीच कही।

राहुल गांधी ने कहा- " बेरोजगारी की समस्या इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि आजकल सिर्फ 50-60 कंपनियों पर ही फोकस किया जा रहा है। अगर, रोजगार बढ़ाने हैं तो छोटी और मझोली कंपनियों को भी बढ़ावा देना होगा। कृषि हमारी बड़ी धरोहर है, हमें कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की जरूरत है। भारत की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक श्वेत क्रांति है, जिसे एनआईआर कुरियन ने संभव बनाया।"

भारत 130 करोड़ लोगों का देश है, यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है कि हम आपस में शांति और भाईचारे के साथ रहें। लेकिन आज देश में कुछ ताकतें इस शांति और भाईचारे को खत्म करने पर तुली हुई हैं, जिन्हें रोकना जरूरी है। यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में आप्रवासी भारतीय के बीच कही। उन्होंने कहा कि भारत में बांटने वाली राजनीति हो रही है, लोग पूछ रहे हैं कि भारत में सहिष्णुता को लेकर क्या हुआ, भाईचारे को लेकर क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब शांति से रहें, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी।

टाइम्स स्क्वायर में राहुल का एनआरआई से संवाद, कहा देश को बांटने पर तुली हैं कुछ ताकतें

अपने अमेरिका दौरे में राहुल गांधी वहां बसे भारतीयों से मिल रहे हैं, और उनसे संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की भूमिका का बहुत महत्व है। जो देश हिंसा से परेशान हैं, उन्हें लगता है कि भारत के पास हिंसा खत्म करने का उपाय है और उसे विभिन्न धर्मों और भाषाओं के बीच शांति के साथ रहना आता है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस इसी सिद्धांत में विश्वास करती है कि अलग-अलग समुदाय, भाषा और संस्कृति के लोग आपस में प्यार और शांति से रहें।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हजारों साल की शांति को आज कुछ ताकतें भंग करने की कोशिश कर रही हैं। इससे देश की बदनामी हो रही है। उन्होंने आप्रवासियों को कांग्रेस के विजन के साथ जुड़ने का आव्हान किया।

टाइम्स स्क्वायर में राहुल का एनआरआई से संवाद, कहा देश को बांटने पर तुली हैं कुछ ताकतें

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 130 साल पुरानी है। कांग्रेस मात्र एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचार है, एक दर्शन है जो हजारों साल पुराना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मित्र सवाल उठाते हैं कि कांग्रेस को दौर में कुछ नहीं हुआ, उन्हें मालूम होना चाहिए कि आज जो भी है, वह सब कांग्रेस के दौर में ही हुआ। उन्होंने आप्रवासियों को आकर्षित करते हुए कहा कि गांधी से लेकर दुग्ध क्रांति लाने वाले डॉ कूरियन तक, सभी आप्रवासी थे।

राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत मे बताया कि कैसे 1981 में उनके पिता स्व राजीव गांधी और सैम पित्रोदा ने भारत में कम्प्यूटर का युग शुरु किया था। उन्होंने कम्प्यूटरीकरण को लागू करने के चरणबद्ध तरीके को भी लोगों के सामने रखा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 21 Sep 2017, 7:59 AM