दक्षिण अफ्रीका: सोने की खदान में फंसे 100 मजदूरों की दर्दनाक मौत, जानें मौत के लिए कौन है जिम्मेदार

खदान में फंसे मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने सोमवार को बताया है कि ये मजदूर महीनों तक भूमिगत खान में फंसे हुए थे। पुलिस ने बड़ी संख्या में खदान में फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वे इसमें कामयाब न हो सके।

फोटो: सोशल मीडिया
i

दक्षिण अफ्रीका में एक बड़ा हादसे सामने आया है। खबरों के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीकी खदान में फंसने से कम से कम 100 अवैध खनिकों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी मजदूर दक्षिण अफ्रीका में एक सोने की खदान में अवैध रूप से खनन कर रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

खदान में फंसे मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने सोमवार को बताया है कि ये मजदूर महीनों तक भूमिगत खान में फंसे हुए थे। पुलिस ने बड़ी संख्या में खदान में फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वे इसमें कामयाब न हो सके। शुक्रवार से अब तक भूमिगत खान से 18 शव निकाले जा चुके हैं। आशंका है कि उनकी मौत भूख या निर्जलीकरण से हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए