अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वाले देशों पर लगेगा शुल्क, चीन, भारत-ब्राजील उच्च शुल्क वाले देशों में शामिल: ट्रंप

ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा में कहा, ‘‘हम उन बाहरी देशों और बाहरी लोगों पर शुल्क लगाने जा रहे हैं जो वास्तव में हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उनका इरादा भले ही हमें नुकसान पहुंचाना है, लेकिन वे खासतौर से अपने देश को अच्छा बनाना चाहते हैं।’’

फोटो: Getty Images
i

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उन देशों पर शुल्क लगाएंगे जो अमेरिका को ‘नुकसान’ पहुंचाते हैं। उन्होंने चीन, भारत और ब्राजील को उच्च शुल्क वाले देशों में शामिल किया।

ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा में कहा, ‘‘हम उन बाहरी देशों और बाहरी लोगों पर शुल्क लगाने जा रहे हैं जो वास्तव में हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उनका इरादा भले ही हमें नुकसान पहुंचाना है, लेकिन वे खासतौर से अपने देश को अच्छा बनाना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, दूसरे क्या करते हैं। चीन बहुत अधिक शुल्क लेता है और भारत, ब्राजील तथा कई अन्य देशों की भी यही स्थिति है। इसलिए अब हम और ऐसा नहीं होने देंगे और हम अमेरिका को सबसे आगे ले जाएंगे।’’x

उन्होंने कहा कि अमेरिका एक ‘‘बहुत निष्पक्ष प्रणाली स्थापित करेगा, जहां हमारे खजाने में धन आएगा और अमेरिका पुनः बहुत समृद्ध हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि यह सब बहुत जल्द होगा।

पिछले सप्ताह दिए गए अपने उद्घाटन भाषण का उल्लेख करते हुए ट्रंप ने कहा ‘‘दूसरे देशों को समृद्ध बनाने के लिए अपने नागरिकों पर कर लगाने के बजाय, हमें अपने नागरिकों को समृद्ध बनाने के मकसद से उन देशों पर शुल्क लगाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे अन्य देशों पर शुल्क बढ़ेगा तो अमेरिकी श्रमिकों और व्यवसायों पर कर कम हो जाएगा।

संबोधन के दौरान ट्रंप ने कंपनियों से कहा कि अगर वे शुल्क से बचना चाहती हैं तो वे अमेरिका में आकर विनिर्माण इकाइयां स्थापित करें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए