ईरान में बड़ा हादसा, तेल पाइपलाइन में हुआ भीषण विस्फोट, ब्लास्ट से हिली धरती

ईरान की एक तेल पाइपलाइन में विस्फोट हो गया है। ये घटना देश के दक्षिणी हिस्से में हुई है। विस्फोट इतना तेज हुआ कि आसपास के इलाकों में धरती हिलने लगी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ईरान की एक तेल पाइपलाइन में बड़ा विस्फोट हुआ है। ये घटना देश के दक्षिणी हिस्से में हुई है। अभी तक जानमाल को हुए नुकसान की खबर नहीं आई है। मामले में ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया है कि हादसा इसलिए हुआ है क्योंकि पाइपलाइन का बुनियादी ढांचा काफी पुराना हो गया था।

एजेंसी के मुताबिक बताया कि विस्फोट के बाद आसपास के इलाकों में भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए हैं। इससे पता चलता है कि विस्फोट काफी तेज हुआ है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia