खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग
मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। खाड़ी क्षेत्र में आने वाले समुद्री मार्गों पर एक बार फिर हमलों और जवाबी कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है।

अमेरिका और ईरान के एक दूसरे पर हमले करने के बाद मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। खाड़ी क्षेत्र में आने वाले समुद्री मार्गों पर एक बार फिर हमलों और जवाबी कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है।
ताजा घटना में यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) के अनुसार यमन के तट के पास एक सशस्त्र नाव, जिसमें 6 बंदूकधारी सवार थे, ने किसी वाणिज्यिक जहाज पर गोलीबारी की, जिसके बाद जहाज पर मौजूद सुरक्षा टीम ने जवाबी कार्रवाई की। यह घटना कुछ ही घंटे पहले हुई, जिसकी जांच जारी है। इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में "संघर्ष" की वापसी का संकेत हो सकती हैं। लगातार बढ़ते हमलों और जवाबी कार्रवाइयों के कारण हालात फिर से अस्थिर होने की आशंका जताई जा रही है।
इसी बीच, ओमान के सोहार से लगभग 37 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में एक टैंकर में आग लगने की भी खबर सामने आई है। यूकेएमटीओ के अनुसार, आग जहाज के इंजन रूम में लगी, जिसके चलते एक व्यक्ति हताहत हुआ, हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, संघर्षविराम के बाद भी ईरान और अमेरिका दोनों पक्षों द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस वजह से हजारों जहाज इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में फंसे हुए हैं। इस बीच, खाड़ी क्षेत्र के कई देशों ने हालिया घटनाओं की निंदा की है। बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान की कार्रवाइयों पर कड़ी आपत्ति जताई है। माना जा रहा है कि खाड़ी देशों के नेता क्षेत्र में तनाव कम करने और संघर्ष को रोकने के लिए ईरान और अमेरिका दोनों पर कूटनीतिक दबाव बढ़ा सकते हैं।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
