साल के पहले Nobel Prize का ऐलान, चिकित्सा के क्षेत्र में ये तीन वैज्ञानिक संयुक्त रूप से हुए सम्मानित

इस साल के पहले नोबेल पुरस्कार की घोषणा थी। इसके अलावा मंगलवार और बुधवार को भौतिकी और रसायन के लिए इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। 14 अक्टूबर तक साहित्य, शांति और अर्थव्यवस्था क्षेत्र के विजेताओं के नामों का ऐलान किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

सोमवार को साल 2019 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई और इसी के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में खोज के लिए विलियम जी केलिन जूनियर, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेंजा को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। इन तीनों ही वैज्ञानिकों को कोशिकाओं के ऑक्सीजन ग्रहण पर किए गए शोध के लिए नोबेल पुरुस्कार दिया जाएगा।

किन बीमारियों के निवारण में सहायक होगा यह शोध

नोबेल पुरूस्कार प्रदान करने वाले ज्यूरी मेम्बर ने कहा, 'तीनों विजेताओं ने हमारी इस समझ के लिए आधार तैयार किया कि किस तरह ऑक्सिजन के स्तर कोशिकीय चयापचय और शारीरिक कार्यप्रणाली को प्रभावित करते हैं।' उसने कहा, 'इस खोज ने अनीमिया, कैंसर और अन्य कई रोगों से लड़ने के लिए नई रणनीतियों का मार्ग प्रशस्त किया है।'


बता दें कि यह इस साल के पहले नोबेल पुरस्कार की घोषणा थी। इसके अलावा मंगलवार और बुधवार को भौतिकी और रसायन के लिए इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। 14 अक्टूबर तक साहित्य, शांति और अर्थव्यवस्था क्षेत्र के विजेताओं के नामों का ऐलान किया जाएगा। साहित्य के लिए इस साल 2 नोबेल पुरस्कार दिए जाएंगे। 7 अक्टूबर को चकित्सा के नोबेल की घोषणा के बाद 8 से 14 अक्टूबर तक क्रमशः भौतिकी, रसायन, साहित्य, शान्ति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia