दुनिया की 5 बड़ी खबरें: कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के करीब और यहां लॉकडाउन तोड़ने वाले को गोली मारने के आदेश

कोरोना वायरस दुनियाभर में कितनी तेजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि महज 1.5 दिन में COVID-19 के 1 लाख नए मामले आ गए हैं। इसका आंकड़ा जिस तेजी से बढ़ रहा है, आज यह 10 लाख की संख्या पार करने जाने की संभावना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दुनिया भर में 10 लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

कोरोना वायरस दुनियाभर में कितनी तेजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि महज 1.5 दिन में COVID-19 के 1 लाख नए मामले आ गए हैं। इसका आंकड़ा जिस तेजी से बढ़ रहा है, आज यह 10 लाख की संख्या पार कर जाने की संभावना है। यह महामारी इतनी खतरनाक है कि महज 24 घंटों में इसके चलते 4900 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सबसे ज्यादा मामले दुनिया की सबसे ताकतवर इकोनॉमी अमेरिका में आए हैं, जहां मरीजों की संख्या 2.15 लाख हो गई है। डबल्यूएचओ (WHO) के अनुसार चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया के 205 देशों में फैल चुका है। इससे पूरी दुनिया में हेल्थ इमरजेंसी के अलावा लॉकडाउन की स्थिति बन गई है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने लॉकडाउन तोड़ने वाले को तुरंत गोली मारने के दिए आदेश

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए तमाम तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इस बीच फिलीपींस राष्ट्रपति ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो कोई भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पालन नहीं करता है। उसे तत्काल गोली मार दी जाए।

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपनी सरकार और पुलिस प्रशासन से कहा है कि जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाए या कोई परेशानी खड़ी करे उसे तुरंत गोली मार दी जाए।


66 लाख अमेरिकियों ने बेरोजगागी भत्ते के लिए किया आवेदन

दुनिया के लगभग 180 देशों में कोरोनावायरस का कहर जारी है। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण से 43 हजार से ज्यादा लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। वहीं, 8 लाख से ज्यादा लोग इसके संक्रमित हैं। अमेरिका में भी कोरोना का प्रकोप जारी है और लाखों लोगों पर बेरोजगार होने का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच USA टूडे की खबरके अनुसार अमेरिका के रिकॉर्ड 6.65 (66 लाख 50 हजार) लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है। यएसए टूडे ने बताया, 'लेबर डिपार्टमेंट ने गुरुवार को कहा कि पिछले हफ्ते 6.65 मिलियन अमेरिकी लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है। बता दें कि अमेरिका में कोरोनावायरस से 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका रूस से खरीदेगा वेंटिलेटर और मेडिकल सामान

अमेरिका कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक वेंटीलेटर, चिकित्सा आपूर्ति और निजी सुरक्षा के लिए अन्य जरूरी सामान रूस से खरीदने पर राजी हो गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह कदम तब उठाया गया है जब देश इस महामारी के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। व्हाइट हाउस ने आगाह किया है कि इस संक्रामक रोग से अगले पखवाड़े के दौरान दो लाख लोगों की मौत हो सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से 30 मार्च को टेलीफोन पर बातचीत की थी जिसके बाद रूस से सामान खरीदने का फैसला किया गया।


स्पेन में मरने वालों की संख्या हुई 10 हजार, बीती रात गई 950 लोगों की जान

कोरोना वायरस से जूझ रहे स्पेन में बीती रात 950 लोगों की मौत के बाद यहां Covid-19 से मरने वालों की संख्या 10 हजार हो गई है। स्पेन के मंत्रालय ने यह जानकारी दी। कोरोनावायरस से दुनियाभर में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक दुनिया में 9 लाख 11 हजार 570 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि 47 हजार लोगों की इस वायरस से जान जा चुकी है। भारत में अब तक 50 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। वहीं, करीब 2000 लोग इससे संक्रमित हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia