ट्रंप ने दो से तीन हफ्तों में ईरान छोड़ने का किया ऐलान, सहयोगियों पर भी बरसे, कहा- होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करना...

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी उन देशों की है जो इस पर निर्भर हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘यह हमारा काम नहीं है। यह फ्रांस का काम होगा। यह उनका काम होगा, जो इस जलडमरूमध्य का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

ट्रंप का ऐलान- दो से तीन हफ्तों में छोड़ेंगे ईरान
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से लगता है कि अमेरिका जल्द ही ईरान से चल रहे युद्ध को समाप्त करने वाला है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही ईरान से अपनी सेना वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा है कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान के साथ किसी भी तरह के समझौते की भी जरूरत नहीं है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अनुमान जताया कि अमेरिकी सेना दो से तीन सप्ताह में हमले खत्म कर देगी।

होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करना 'हमारी जिम्मेदारी नहीं: ट्रंप

उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा बाधित किए गए होर्मुज जलडमरूमध्य में क्या होता है, उससे अमेरिका का ‘‘कोई लेना-देना नहीं होगा।’’

वहीं होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईरान के खिलाफ युद्ध में सहयोग देने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाने वाले मित्र देशों के लिए कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अमेरिका की नहीं है।


ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी उन देशों की है जो इस पर निर्भर हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘यह हमारा काम नहीं है। यह फ्रांस का काम होगा। यह उनका काम होगा, जो इस जलडमरूमध्य का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल

स्ट्रेट के बंद होने से अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत चार अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई।

इस बीच, अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच मंगलवार तड़के अमेरिकी हमले में ईरान के इस्फहान शहर में स्थित एक परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया गया, जबकि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में दुबई तट के पास एक कुवैती तेल टैंकर पर हमला किया।

इन इमलों ने क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता को और बढ़ा दिया है।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद शुरू हुए इस युद्ध में 3,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इससे तेल एवं प्राकृतिक गैस की वैश्विक आपूर्ति में बड़ा व्यवधान पैदा हुआ है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia