इजरायली बंधकों की रिहाई ना होने पर ट्रंप की हमास को धमकी, बोले- आ जाएगी तबाही
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर हमास सभी बंधकों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं करता है तो इजरायल और हमास के बीच हुआ संघर्षविराम समझौता रद्द कर दिया जाना चाहिए।
इजरायल से सीजफायर के तहत हमास लगातार इजरायल के बंधकों को रिहा कर रहा है। लेकिन अब हमास ने इजरायल पर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। हमास ने कहा कि वह बंधकों की रिहाई रोक सकता है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर हमास सभी बंधकों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं करता है तो इजरायल और हमास के बीच हुआ संघर्षविराम समझौता रद्द कर दिया जाना चाहिए।
ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह अंततः इजरायल पर निर्भर करता है। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शेष बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो ‘‘तबाही आ जाएगी’’।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें आशंका है कि कई लोग मारे गए हैं। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा, ‘‘यह मैं अपनी तरफ से बोल रहा हूं। इजराइल इससे असहमत भी हो सकता है।’’
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ओवल ऑफिस में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर जॉर्डन और मिस्र गाजा से फिलिस्तीनी शरणार्थियों को लेने से इनकार करते हैं तो वह उनकी मदद रोक सकते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि फिलिस्तीनियों को उनकी प्रस्तावित अमेरिकी नेतृत्व वाली अधिग्रहण योजना के तहत गाजा लौटने का अधिकार नहीं होगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
