ट्रंप के परमाणु बम से जुड़े ट्वीट के बाद ट्विटर का बयान, दुनिया के किसी बड़े नेता को ब्लॉक नहीं कर सकते 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट के बाद ट्विटर ने स्पष्ट किया है कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति के ट्वीट को ब्लॉक नहीं करेगी, क्योंकि वे एक वैश्विक नेता हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु बम जुड़े विवादास्पद ट्वीट के बाद काफी हंगामा हुआ। लोगों ने इसे ट्विटर के सेवा नियमों को तोड़े जाने की कार्रवाई बताया था और उस ट्वीट को ब्लॉक करने की मांग की थी। इस विवाद पर ट्विटर ने कहा है कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति के ट्वीट को ब्लॉक नहीं करेगी, क्योंकि वे एक वैश्विक नेता हैं। ‘वर्ल्ड लीडर्स ऑन ट्विटर’ नाम के ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने 5 जनवरी को कहा, “इस मंच पर राजनीतिक हस्तियों और वैश्विक नेताओं के बारे में काफी चर्चा होती है। ट्विटर से किसी वैश्विक नेता के ट्वीट को ब्लॉक करना या उनके विवादास्पद ट्वीट को हटाने से वे महत्वपूर्ण जानकारियां छुप सकती हैं, जिन्हें लोग देखना और जिस पर चर्चा करना चाहते हैं।”

कंपनी के अनुसार, “ऐसा करके उस नेता को चुप नहीं कराया जा सकता, बल्कि इससे उनके शब्दों और कार्यकलापों पर जरूरी चर्चा ही बाधित हो सकती है।”

ट्विटर ने ट्रंप के ‘परमाणु बटन’ वाले ट्वीट को ब्लॉक नहीं किया था, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी और कई लोगों का मानना था कि यह ट्वीट उत्तर कोरिया के साथ परमाणु युद्ध की संभावना बढ़ाने वाला है।

दिसंबर 2017 में ट्विटर ने ऑनलाइन गाली-गलौज, नफरत की भाषा, हिंसक धमकी और उत्पीड़न की घटना में कमी लाने के लिए हिंसक और नफरत भरे कंटेंट के प्रति नया नियम लागू किया था।

ट्रंप के ट्वीट के संबंध में मिली प्रतिक्रिया पर कंपनी ने पहले ही स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि कंपनी ने इस संबंध में समीक्षा की और पाया कि इस ट्वीट से अपमानजनक व्यवहार पर ट्विटर के नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia