अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे के पास हुए दो बड़े धमाके, कई लोगों के मारे जाने की खबर, भारत ने जताई चिंता

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हमने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे कार्ते परवान के पास एक बड़ा विस्फोट सुना। विस्फोट के बाद एक और विस्फोट हुआ जो पहले विस्फोट के लगभग आधे घंटे बाद हुआ। फिलहाल पूरे फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पुलिस जिला 4 में गुरुद्वारा कार्ते परवान के पास बड़ा हमला हुआ है। गुरुद्वारा के पास एक व्यस्त सड़क पर कम से कम दो विस्फोट हुए, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हमने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे कार्ते परवान के पास एक बड़ा विस्फोट सुना। विस्फोट के बाद एक और विस्फोट हुआ जो पहले विस्फोट के लगभग आधे घंटे बाद हुआ। फिलहाल पूरे फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि विस्फोट के बाद आसमान में घने धुएं का एक गुब्बार उठा जिसके बाद दहशत फैल गई। घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम काबुल में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हमले की खबरों से बहुत चिंतित हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia