दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में आतंकी हमले में दो भारतीयों की जान गई, एक अगवा, रिहाई के लिए प्रयास जारी

स्थानीय मीडिया के अनुसार, राजधानी नियामी से लगभग 130 किलोमीटर दूर डोसो में एक निर्माण स्थल की सुरक्षा कर रही सेना की एक टुकड़ी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में एक आतंकवादी हमले में दो भारतीय मारे गए और एक को अगवा कर लिया गया। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘नाइजर के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया।’’

स्थानीय मीडिया के अनुसार, राजधानी नियामी से लगभग 130 किलोमीटर दूर डोसो में एक निर्माण स्थल की सुरक्षा कर रही सेना की एक टुकड़ी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया।


भारतीय मिशन ने कहा कि वह मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर स्वदेश भेजने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है। दूतावास अपहृत भारतीय की ‘‘सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित’’ करने के लिए भी काम कर रहा है। मिशन ने पश्चिम अफ्रीकी देश में भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia