रूस: दो समुद्री जहाजों में लगी भीषण आग, 14 की मौत, 8 भारतीय भी शामिल 

रूस और क्रीमिया को अलग करने वाले समुद्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां कर्च स्ट्रेट में समुद्र के अंदर दो जहाजों में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। इन जहाजों में भारतीय, तुर्की और लीबिया के क्रू मेंबर्स थे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

आईएएनएस

रूस और क्रीमिया को अलग करने वाले केर्च जलडमरूमध्य के पास दो जहाजों में आग लगने की घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। दोनों जहाजों में भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। क्रीमिया प्रधानमंत्री सर्गेई अक्स्योनोव ने मंगलवार को यह बात कही।

रूस की समाचार एजेंसी तास के अनुसार, “प्राथमिक सूचना बताती है कि सोमवार रात दोनों पोत कैंडी और मेस्ट्रो में तेल स्थानांतरित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ईंधन पंप के विफल होने की वजह से आग लगी। यह प्रक्रिया सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर की जा रही थी।”

बताया जा रहा है कि दोनों जहाजों पर कुल 32 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें कुछ तुर्की और भारतीय थे। कैंडी में चालक दल के 17 सदस्य थे, जिनमें 8 भारतीय और 9 तुर्की के नागरिक थे, जबकि मेस्ट्रो में 7 भारतीय, सात तुर्की और लीबिया का एक प्रशिक्षु सवार था। समुद्री और नदी यातायात के लिए रूसी फेडरल एजेंसी के प्रवक्ता ने मंगलवार को समाचार एजेंसी तास को बताया कि अब तक 14 शव बरामद किए गए हैं और 12 लोगों को बचाया जा चुका है और अब अन्य किसी के भी बचने की संभावना नहीं है।

प्रवक्ता ने आगे कहा, “सुबह छह बजे, अभियान की स्थिति को बचाव से तलाश में वर्गीकृत किया गया क्योंकि किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है।” घटना में मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हुई है।

आरटी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पोतों पर तंजानिया का झंडा फहरा रहा था। एक में द्रवीकृत प्राकृतिक गैस था और दूसरा एक टैंकर था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia