यूएई ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद एयरस्पेस पर 11 मई तक लगाई पाबंदी, मिडिल ईस्ट में फिर तनाव

यूएई ने फुजैराह तेल पोर्ट पर हमले के बाद ही ये एहतियाती कदम उठाया है। पोर्ट पर हुए कथित हमले में तीन भारतीयों के घायल होने की खबर है। इस हमले पर दुनिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी। वहीं हमलों को लेकर ईरान का कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अमेरिका है।

यूएई ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद एयरस्पेस पर 11 मई तक लगाई पाबंदी, मिडिल ईस्ट में फिर तनाव
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान की ओर से कथित मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद अपने हवाई क्षेत्र पर 11 मई तक प्रतिबंध लगा दिए हैं। ताजा घटनाक्रम में यूएई के नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने मिसाइल हमले की आशंका जताई है और लोगों से कहा है कि एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल के खतरे से निपट रहा है। कृपया सुरक्षित जगह पर रहें और ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई चेतावनियों और अपडेट्स को फ़ॉलो करें।

यूएई का यह कदम क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरे और नागरिक उड्डयन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। यूनाइटेड अरब अमीरात ने अपनी जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से प्रकाशित नोटिस टू एयर मेन (नोटम) में 11 मई तक कुछ रूट्स पर फ्लाइट्स रोक दी गई हैं और 'इमरजेंसी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल' सक्रिय कर दिए गए हैं। हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है, लेकिन उड़ानों को केवल निर्धारित और सुरक्षित मार्गों तक सीमित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध अस्थायी बताया जा रहा है, जिसे स्थिति की समीक्षा के आधार पर आगे बढ़ाया या हटाया जा सकता है।


ये रोक यूएई के सभी एहतियाती एयरस्पेस उपाय हटाने और यह कहने के दो दिन बाद लगाई गई हैं कि उसका एयरस्पेस साफ है। यूएई ने सोमवार को कहा कि उसका एयर डिफेंस ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को रोक रहा है, जिससे कई फ्लाइट्स को ओमान के मस्कट की ओर डायवर्ट करना पड़ा और सऊदी अरब के ऊपर चक्कर लगाना पड़ा। नोटम में लिखा है, “एमिरेट्स एफआईआर आंशिक तौर पर बंद है,” और यह भी कहा गया है कि यूएई में आने-जाने वाली उड़ानों को सिर्फ खास प्रवेश और निकासी मार्ग से ही गुजरने की इजाजत है।

फुजैराह तेल पोर्ट पर हमले के बाद ही ये एहतियाती कदम उठाया गया है। पोर्ट पर हुए कथित हमले में तीन भारतीयों के घायल होने की खबर है। इस हमले पर दुनिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी। वहीं हमलों को लेकर ईरान का कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अमेरिका है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात में हालिया घटनाओं को लेकर सीधे तौर पर किसी हमले से इनकार किया और कहा कि अमेरिका का "सैन्य दुस्साहस” इसके लिए जिम्मेदार है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia