CAA के खिलाफ यूएई में प्रवासी भारतीयों की मांग- रद्द हो नागरिकता कानून

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के भारतीय प्रवासियों ने विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर चिंता जताते हुए भारतीय दूतावास को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि यह ‘विभाजनकारी समाज को बढ़ावा देता है।’

फोटो: आईएएनएस
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के भारतीय प्रवासियों ने विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर चिंता जताते हुए भारतीय दूतावास को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि यह 'विभाजनकारी समाज को बढ़ावा देता है।' भारतीय समुदाय के 30 लोगों ने रविवार को दूतावास में अधिकारियों से मिलकर सीएए के खिलाफ अपना विरोध जताया।

'लेटर ऑफ आपजिशन टू सीएए' को सौंपने के बाद अबूधाबी के निवासी अब्दुल्ला खान ने गल्फ न्यूज से बात करते हुए कहा, "मैं भारत में अपने परिवार के बारे में चिंतित हूं। मैंने उन्हें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कॉल करने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर सका, क्योंकि सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद संचार लाइनें और इंटरनेट बंद था।"


उन्होंने कहा, "यहां के भारतीय समुदाय ने समाज को बांटने वाले कानून को खत्म करने के लिए विनम्र अनुरोध करने का फैसला किया है, जिससे सभी धर्मो के लोग शांतिपूर्ण तरीके से रह सकें।"

इस पत्र में भारतीय अधिकारियों से 'भेदभावपूर्ण, विभाजनकारी और असंवैधानिक अधिनियम' को खत्म करने का भी आग्रह किया गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 31 Dec 2019, 10:30 PM