तो इन तीन देशों की वजह से फैला कोरोना वायरस, सही जानकारी दी होती तो आज न होती ये हालत

अमेरिका का कहना है कि अगर रूस, चीन और ईरान ने COVID-19 के बारे में सही जानकारी दी होती तो आज ये हालत नहीं होती और इसे फैलने से रोका जा सकता था। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इन तीनों देशों पर COVID-19 को लेकर ‘दुष्प्रचार’ फैलाने का आरोप लगाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। इस वायरस से दुनिया के लगभग सभी देश दहशत में हैं। कई लाख लोग इसकी जद में हैं तो कई हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस वायरस को लेकर चीन और अमेरिका एक दूसरे पर आरोप भी लगा रहे हैं। अमेरिका का कहना है कि अगर रूस, चीन और ईरान ने COVID-19 के बारे में सही जानकारी दी होती तो आज ये हालत नहीं होती और इसे फैलने से रोका जा सकता था। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इन तीनों देशों पर COVID-19 को लेकर 'दुष्प्रचार' फैलाने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर इन देशों ने कोरोना वायरस को लेकर सही जानकारी दी होती तो इसके प्रसार को रोका जा सकता था।

शुक्रवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पोम्पियो ने कहा, ‘कोरोना को लेकर बुरी तरीके से दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि जिस किसी को इससे संबंधित कोई जानकारी मिलती है, वो सोर्स की जांच जरूर करें। कई सारे 'बुरे एक्टर' अफवाह फैला रहे हैं जो कि पूरी तरह गलत है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं गलत जानकारी के बारे में बात करना चाहता हूं, जो कि ट्विटर समेत कई सारे सोशल साइट्स पर पूरी दुनिया में घूम रहे हैं। इनमें से कुछ सरकार की तरफ से भी आ रही हैं जबकि कई सारे अन्य लोगों द्वारा फैलाया जा रहा है।


पोम्पियो ने कोरोना वायरस को लेकर ती देशों पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से चीन, रूस और ईरान जैसे देशों की तरफ से यह फैलाया जा रहा है। जहां पर हमलोग कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।’ पोम्पियो ने कहा, 'कई जगह ऐसी सूचना प्रसारित की जा रही है कि COVID-19 अमेरिकी सेना की वजह से पैदा हुआ है। इस वजह से अमेरिका में लॉकडाउन किया गया है। सभी अमेरिकीवासियों से अपील है कि वो यह जरूर चेक करें कि उन्हें इस तरह की जानकारी कहां से मिल रही है।’

पूरी दुनिया में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत

बता दें कि कोरोना वायरस लगभग पूरी दुनिया में अपना पैर पसार चुका है। इस वायरस से दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो चुका है। एक आंकड़े के मुताबिक विश्व में अभी तक कोरोना वायरस से 10,049 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के कुल 225,660 मामले सामने आ चुके हैं। 88,437 लोग अभी तक इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

यूरोप में कोरोना वायरस ने पांच हजार से अधिक लोगों की जान चली गई है। इटली जो COVID-19 से बुरी तरह प्रभावित है वहां पर मृतकों का आंकड़ा 3,405 पर पहुंच गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 21 Mar 2020, 1:30 PM