अमेरिकी ड्रोन ने काबुल के अलग-अलग ठिकानों पर किया हमला, सुरक्षा निदेशालय के पूर्व निदेशक का दावा

काबुल के वजीर अकबर खान और शेरपुर इलाकों में दो विस्फोटों की खबरों के बाद नबील ने अपने ट्विटर हैंडल पर अमेरिकी ड्रोन हमले का दावा किया। नबील ने आगाह किया कि अफगानिस्तान में चरमपंथियों और आतंकवादियों को पनाह देने के लिए गंभीर खतरे पैदा हो रहे हैं।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अफगानिस्तान राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के पूर्व निदेशक रहमतुल्ला नबील ने दावा किया है कि काबुल के हवाई क्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन देखे गए और उन्होंने विभिन्न स्थानों पर हमला भी किया। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि अमेरिकी ड्रोन हमलों का निशाना कौन लोग थे या किसे नुकसान हुआ।

राजधानी के वजीर अकबर खान और शेरपुर इलाकों में दो विस्फोटों की खबरों के बाद, नबील ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना बयान पोस्ट किया। एनडीएस के पूर्व निदेशक ने लिखा कि अमेरिकी ड्रोन केबीएल के हवाई क्षेत्र में देखे गए और काबुल में विभिन्न स्थानों पर हमला किया।


नबील ने आगाह किया कि अफगानिस्तान में चरमपंथियों और आतंकवादियों को पनाह देने के लिए गंभीर खतरे पैदा हो रहे हैं। तालिबान सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि काबुल के वजीर अकबर खान इलाके में एक रॉकेट लॉन्च किया गया था। रविवार को काबुल पुलिस के तालिबान के प्रवक्ता खालिद जादरान के अनुसार, रॉकेट एक खाली घर में गिरा। घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

काबुल के देहमाजंग इलाके में एक और विस्फोट की भी स्थानीय लोगों ने सूचना दी, जिसके परिणामस्वरूप कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों घटनाओं का अभी तक किसी समूह या संगठन द्वारा दावा नहीं किया गया है। लेकिन इस बीच अमेरिकी ड्रोन के अफगान हवाई क्षेत्र में घुसकर कुछ ठिकानों पर हमले करने की खबर चौंकाने वाली है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia