US Election Results 2020 LIVE: बिडेन की बढ़त के बीच ही जॉर्जिया में दोबारा होगी वोटों की गिनती, ट्रंप झुंझलाए

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन की निर्णायक बढ़त के बीच झुंझलाए डोनाल्ड ट्रंप ने नया सवाल खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा है कि जॉर्जिया में गायब मिलिट्री बैलेट कहां हैं? उनका क्या हुआ? बिडेन जॉर्जिया और पेंसिल्वेनिया दोनों जगह ट्रंप से काफी आगे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

07 Nov 2020, 12:31 AM

बिडेन की बढ़त के बीच ही जॉर्जिया में दोबारा होगी वोटों की गिनती, ट्रंप झुंझलाए

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पर सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन का पलड़ा भारी दिख रहा है। अभी निगाहें पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना और एरिजोना पर टिकी हैं। यहां के नतीजे ही अगला राष्ट्रपति तय करेंगे। पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया में जो बिडेन ने बढ़त बना ली थी, लेकिन इस बीच जॉर्जिया में दोबारा वोटों की गिनती का ऐलान हो गया है।

गौरतलब है कि जॉर्जिया में 16 इलेक्टोरल वोट हैं। अगर जो बिडेन यहां से जीत जाते तो वे 270 के जादुई आंकड़े को पार कर जाते। फिलहाल में 264 इलेक्टोरल वोट जीत चुके हैं।

07 Nov 2020, 12:09 AM

बिडेन की बढ़त पर ट्रंप का नया आरोप, पूछा- जॉर्जिया के गायब मिलिट्री बैलट कहां गए

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन की निर्णायक बढ़त के बीच झुंझलाए डोनाल्ड ट्रंप ने नया सवाल खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा है कि जॉर्जिया में गायब मिलिट्री बैलेट कहां हैं? उनका क्या हुआ? बिडेन जॉर्जिया और पेंसिल्वेनिया दोनों जगह ट्रंप से काफी आगे हैं।

06 Nov 2020, 10:46 PM

पेंसिल्वेनिया में बिडेन को निर्णायक बढ़त, 9 हजार वोटों से आगे, जीते तो जादुई आंकड़ा पार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप से करीब 9,000 मतों से आगे चल रहे हैं। अगर वो जजीत जाते हैं तो उन्हें यहां 20 इलेक्टोरल वोट मिलेंगे, जिसके बाद उनका आंकड़ा 273 पर पहुंच जाएगा, जो 270 के जादुई आंकड़े को पार कर जाएगा।


06 Nov 2020, 9:52 PM

अमेरिकी चुनाव नतीजों में आया नया पेंच, जॉर्जिया में फिर से होगी मतगणना, बिडेन को मिली थी बढ़त

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में नया पेंच आ गया है। जॉर्जिया में जो बिडेन के बढ़त लेने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि यहां फिर से मतगणना होगी। अमेरिकी मीडिया के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि बहुत कम अंतर होने के कारण हम फिर से मतगणना की ओर देख रहे हैं।

06 Nov 2020, 9:34 PM

जादुई आंकड़े के बेहद करीब बिडेन, ट्रंप को मुकदमों का सहारा, लगाई केसों की झड़ी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन 270 इलेक्टोरल वोट के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गए हैं, जिससे उनकी जीत निश्चित दिख रही है। वहीं पेंसिलवेनिया और जॉर्जिया में पिछड़ने पर हताश ट्रंप की टीम ने कई राज्यों में मुकदमेबाजी शुरू कर दी है। ट्रंप की टीम ने छह राज्यों में केस किया है। सबसे ताजा केस नेवाडा में चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया गया है।


06 Nov 2020, 9:22 PM

पेंसिल्वेनिया में काउंटिंग सेंटर पर हमले की साजिश की खबर, फिलाडेल्फिया पुलिस ने शुरू की जांच

06 Nov 2020, 8:40 PM

पेंसिल्वेनिया में बिडेन ने अब ट्रंप पर 6000 से ज्यादा वोटों से बनाई बढ़त, जीत लगभग तय 

जो बिडेन पेंसिल्वेनिया में भी ट्रंप पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उनकी बढ़त अब 6000 से ज्यादा वोटों की हो गई है।


06 Nov 2020, 8:33 PM

अमेरिकी चुनाव 2020: बिडेन ने जॉर्जिया के बाद पेंसिल्वेनिया में भी बनाई बढ़त, जीत लगभग तय

06 Nov 2020, 8:25 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावः पेंसिल्वेनिया में बिडेन को ट्रंप पर मिली बेहद अहम बढ़त


06 Nov 2020, 7:33 PM

पेंसिल्वेनिया में अब बिडेन 5,587 वोटों से आगे, अभी तक ट्रंप आगे थे 

जो बिडेन पेनसिल्वेनिया में अब 5,587 वोटों से आगे हो गए हैं। अभी तक ट्रंप आगे चल रहे थे। यहां 20 इलेक्टोरल वोट हैं। इसके साथ ही बिडेन अब ट्रंप से बहुत आगे निकलते दिख रहे हैं।

06 Nov 2020, 7:10 PM

डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया वोटों की चोरी का आरोप, कहा – केवल वैध मतों की गिनती होती तो जीत जाता

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमारा मानना है कि हम ये चुनाव काफी आसानी से जीत जाएंगे। हालांकि, इसमें कोर्ट के चक्कर काफी लगाने पड़ंगे क्योंकि हमारे पास काफी सबूत हैं और शायद इसका अंत देश की सबसे बड़ी अदालत में होगा। हम एक चुनाव को इस तरह नहीं चोरी होने दे सकते।”


06 Nov 2020, 6:37 PM

फिलाडेल्फिया में चुनाव अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह वोटों की गिनती का और टोटल जारी किया जाएगा

फिलाडेल्फिया में चुनाव अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह वोटों की गिनती का और टोटल जारी किया जाएगा जो कि शहर लगभग 54,000 बाकी बचे बैलेट का होगा।

06 Nov 2020, 6:09 PM

जॉर्जिया में डेमोक्रेट्स के बढ़त बना लेने के बाद 20 इलेक्टोरल वोट वाले पेंसिल्वेनिया पर अब सबकी निगाह टिक गई है

जॉर्जिया में डेमोक्रेट्स के बढ़त बना लेने के बाद 20 इलेक्टोरल वोट वाले पेंसिल्वेनिया पर अब सबकी निगाह टिक गई है। अगर यहां बिडेन जीतते हैं तो वह आराम से 270 के जादुई आंकड़े को पार कर जाएंगे।


06 Nov 2020, 5:52 PM

वे तब तक वोटों की गिनती जारी रखेंगे जब तक कि वे सभी मतपत्रों के लिए जिम्मेदार हैं: पेंसिल्वेनिया के अधिकारी

पेंसिल्वेनिया के अधिकारियों का कहना है कि वे तब तक वोटों की गिनती जारी रखेंगे जब तक कि वे सभी मतपत्रों के लिए जिम्मेदार हैं।

06 Nov 2020, 4:40 PM

अमेरिका में वोटों की गिनती के बीच जॉर्जिया में बड़ा उलटफेर, ट्रंप से आगे निकले बिडेन

जॉर्जिया में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे थे, लेकिन अब जो बिडेन ने बढ़त बना ली है। खबरों के मुताबिक, यहां से बिडेन करीब 1 हजार वोटों से आगे निकल गए हैं। यहां पर 99 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। अगर यहां से जो बिडेन यहां जीते तो उन्हें 16 इलेक्टोरल वोट मिल जाएंगे।


06 Nov 2020, 4:23 PM

ग्रेटा थुनबर्ग ने ट्रम्प का उड़ाया मजाक

ग्रेटा थुनबर्ग ने शुक्रवार को अपने शब्दों में डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ाया। ट्रंप चुनाव में अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के पीछे है, उन्होंने मांग की कि वोटों की गिनती "बंद" होनी चाहिए।

06 Nov 2020, 3:47 PM

गुरुवार से ही एरिजोना में वोटों की गिनती की निगरानी की जा रही है

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, गुरुवार से ही एरिजोना में वोटों की गिनती की निगरानी की जा रही है। क्यों‍कि यहां पर मतों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। अभी भी गिने जाने वाले मतपत्रों का विशाल हिस्‍सा राज्‍य के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र मैरिकोपा काउंटी से है। चुनाव अधिकारियों से अगला अपडेट शुक्रवार सुबह 11 बजे (यहां के स्‍थानीय समय के अनुसार) के आसपास मिलने की उम्‍मीद है।


06 Nov 2020, 3:28 PM

जॉर्जिया में 99 फीसदी वोटों की गिनती पूरी

US Election Results 2020 LIVE: बिडेन की बढ़त के बीच ही जॉर्जिया में दोबारा होगी वोटों की गिनती, ट्रंप झुंझलाए
06 Nov 2020, 2:48 PM

अमेरिकी चुनाव के नतीजे: इलेक्टोरेल वोट से जुड़े ताजा अपडेट

  • जो बिडेन- 253
  • वोट प्रतिशत- 50.5%
  • डोनाल्ड ट्रंप- 214
  • वोट प्रतिशत- 47.7%

किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए 538 इलेक्टोरल वोट में से कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट हासिल करने होंगे।


06 Nov 2020, 2:32 PM

अमेरिका के 5 में से इन 3 निर्णायक राज्यों में किसे कितने वोट मिले? ताजा अपडेट

नवजीवन ग्राफिक्स
नवजीवन ग्राफिक्स
06 Nov 2020, 1:15 PM

अब तक किसे कितने इलेक्टोरल वोट मिले?

अमेरिका में वोटों की गिनती अभी भी जारी है। जो बिडेन को अब तक 264 इलेक्टोरल वोट मिले हैं और उन्हें बहुमत के लिए सिर्फ 6 वोट की दरकार है, क्योंकि व्हाइट हाउस तक पहुंचने के लिए पूर्ण बहुमत का आकंड़ा 270 है। बिडेन को व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए सिर्फ एक राज्य जीतने की जरूरत है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप को 214 इलेक्टोरल वोट मिले हैं।


06 Nov 2020, 1:06 PM

अमेरिका में 5 में से इन 3 निर्णायक राज्यों में किसे कितने वोट मिले?

नवजीवन ग्राफिक्स
नवजीवन ग्राफिक्स
06 Nov 2020, 12:49 PM

पांच में से इन दो निर्णायक राज्यों में किसे कितने वोट मिले?

नवजीवन ग्राफिक्स
नवजीवन ग्राफिक्स

06 Nov 2020, 12:06 PM

किसे कहां मिली जीत?

डोनाल्ड ट्रंप को इन जगहों पर मिली जीत:

  • अलबामा
  • ओकलाहोमा
  • मिसीसिप्पी
  • कंटाकी
  • वेस्ट वर्जीनिया
  • साउथ कैरोलाइना
  • टेनेसी
  • केंसस
  • मिजूरी
  • इडाहो
  • यूटा
  • अर्केंसा
  • इंडियाना
  • नॉर्थ डकोटा
  • साउथ डकोटा
  • व्योमिंग
  • लुईजियाना
  • नेब्रस्का
  • ओहायो
  • मॉन्टेना
  • आयोवा
  • फ्लोरिडा
  • टेक्सास

जो बिडेन को इन जगहों पर मिली जीत:

  • मैरीलैंड
  • डेलवेयर
  • न्यू जर्जी
  • कनेक्टिकट
  • वर्मोंट
  • वर्जीनिया
  • इलिनियॉस
  • कॉलराडो
  • हैंपशायर
  • कैलिफोर्निया
  • ऑरेगन
  • वॉशिंगटन
  • रोड आइलैंड
  • मैसाचुसेट्स
  • न्यू मैक्सिको
  • न्यू यॉर्क
  • डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया
  • हवाई
  • मिनेसोटा
  • एरिजोना
  • मेन
  • विस्कॉन्सिन
  • मिशिगन
06 Nov 2020, 11:52 AM

अमेरिका में 120 सालों बाद इतने वोट पड़े

यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट के अनुसार, इन चुनावों में कुल 239 मिलियन अमेरिकी वोट करने के पात्र थे, जिनमें से कुल 160 मिलियन लोगों ने वोट डाला। 3 नवंबर को हुए चुनावों में कुल 66.9 फीसदी वोटर टर्नआउट रहा है, जो साल 1900 के बाद सबसे ज्यादा है। इलेक्शन प्रोजेक्ट के अनुसार, उस साल 73.7 फीसदी वोटर टर्नआउट था।


06 Nov 2020, 11:33 AM

अमेरिकी चुनाव के नतीजे: इलेक्टोरेल वोट के ताजा अपडेट

जो बिडेन- 253

वोट प्रतिशत- 50.5%

डोनाल्ड ट्रंप- 214

वोट प्रतिशत- 47.7%

किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए 538 इलेक्टोरल वोट में से कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट हासिल करने होंगे।

06 Nov 2020, 10:58 AM

जॉर्जिया में बराबरी पर ट्रंप और बिडेन, दोनों नेताओं को मिले 49.4 % वोट

जॉर्जिया में ट्रंप को 49.4 प्रितशत और बाइडेन को भी 49.4 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं वोटों की बात करें तो ट्रंप को 24 लाख 47 हजार 15 वोट मिले हैं और जो बिडेन को 24 लाख 44 हजार 518 वोट मिले हैं। जॉर्जिया उन पांच राज्यों में से एक है जो हार-जीत में निर्णायक है।


06 Nov 2020, 10:16 AM

अमेरिका में वोटों की गिनता जारी, रुझानों में बिडने को जीत मिलती दिख रही

अमेरिका में दो दिन बाद भी वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में जो बिडेन को जीत मिलती दिखई दे रही है। उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने वोटों की गिनती रुकवाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर चुनाव में 'चोरी' करने का आरोप लगाया है।

06 Nov 2020, 10:13 AM

'अमेरिका में 150,000 से अधिक मतपत्र पकड़े गए, जिन्हें मतदान के बाद मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचा गया'

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, 150,000 से अधिक मतपत्र पकड़े गए हैं, जिन्हें चुनाव के बाद मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचाया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


06 Nov 2020, 9:31 AM

ट्रंप कैंपेन को जॉर्जिया और मिशिगन की कानूनी लड़ाई में बड़ा झटका!

अमेरिका में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच ट्रंप कैंपेन को जॉर्जिया और मिशिगन की कानूनी लड़ाई में बड़ा झटका लगा है। दोनों ही राज्यों के जजों ने गुरुवार को मुकदमों को खारिज कर दिया है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, जॉर्जिया केस में कैंपेन ने आरोप लगाया था कि देर से आने वाले 53 बैलट्स को ऑन-टाइम बैलट्स के साथ मिलाया गया था। मिशिगन में वोटों की गिनती रोकने और टेब्युलेशन प्रोसेस तक ज्यादा पहुंच की मांग की थी।

06 Nov 2020, 9:26 AM

कोई भी हमारे लोकतंत्र को हमसे छीन नहीं सकता: जो बिडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच जो बिडेन ने ट्वीट कर कहा, “कोई भी हमारे लोकतंत्र को हमसे छीन नहीं सकता है। अमेरिका काफी आगे आ चुका है। बहुत सारी लड़ाइयां लड़ी हैं, और इसे बचाने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष किया है।”


06 Nov 2020, 9:07 AM

बिडेन को बहुमत के करीब देख बढ़ी ट्रंप की बेचैनी! जॉर्जिया में भी बड़ी उलटफेर की उम्मीद

जो बिडेन धीरे-धीरे पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच ट्रंप की बेचैनी बढ़ रही है। जॉर्जिया में अब लड़ाई उलटफेर की ओर बढ़ती दिख रही है। यहां डोनाल्ड ट्रंप बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अब जो बिडेन लगातार यहां आगे बढ़ रहे हैं। दोनों ही उम्मीदवारों में अब सिर्फ दो हजार वोटों का अंतर है और करीब 98 फीसदी वोट गिने जा चुके हैं। जॉर्जिया में कुल 16 इलेक्टोरल वोट हैं।

06 Nov 2020, 9:01 AM

फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के एक बड़े ग्रुप को किया बैन

फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के एक बड़े ग्रुप को बैन कर दिया है, जिन्होंने ‘Stop the steal’ का कैंपेन शुरू किया था। ग्रुप में हिंसा फैलाने की बात हो रही थी और वोटों की गिनती में धांधली रोके जाने की अपील की गई थी।


06 Nov 2020, 8:46 AM

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, फ्रॉड रोको

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा है, “फ्रॉड को रोकिए”, ट्विटर ने ट्रंप के इस ट्वीट पर लिखा है कि इसके कॉन्टेंट में भ्रामक जानकारी हो सकती है।

06 Nov 2020, 8:37 AM

बिडेन और हैरिस ने ट्रंप पर साधा निशाना, समर्थकों से की ये अपील

जो बिडेन और कमला हैरिस की ओर से ट्वीट कर समर्थकों से फंडिंग की अपील की गई है। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर कहा, “हमने लंबे वक्त से इस लड़ाई में भरोसा जताया है, लोगों ने इलेक्शन डे से पहले ही मतदान किया। लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप वोटों की गिनती ही रोकना चाहते हैं, हमें फाइटबैक करना होगा।”


06 Nov 2020, 8:21 AM

बिडेन को जीत की ओर बढ़ता देख ट्रंप ने फिर लगाया धोखेबाजी का आरोप, बोले- फ्रॉड रोको

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। जो बिडेन जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिडेन पर निशाना साधा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि अवैध मतों से उनके पक्ष में आए चुनाव परिणाम को ‘चुराने’ की कोशिश की की जा रही है। उन्होंने कहा कि वैध वोट गिने गए तो आसानी से जीत जाऊंगा।

वहीं, विश्लेषकों का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप जिन पोस्टल मतों की गिनती की ओर इशारा कर रहे हैं, वो अवैध नहीं हैं। उनकी गिनती बाद में इसलिए हो रही है, क्योंकि अमेरिका के कई राज्यों में यही प्रावधान है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा, “हमें लगता है कि बहुत ज्यादा मुकदमेबाजी होने वाली है, क्योंकि हमारे पास बहुत सारे सबूत हैं और यह खत्म होने जा रहा है, शायद, धरती के उच्चतम न्यायालय में.... हम इस तरह से एक चुनाव की चोरी नहीं होने दे सकते।''

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia