अमेरिकी सेना का दावा- ईरान ने नहीं, कुवैत ने हमारे तीन F-15E विमानों को मार गिराया, गलती से हुई घटना
इससे पहले आज दिन में खबर आई थी कि ईरान ने कुवैत पर हमले के दौरान 6 अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। हालांकि, अब अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि कुवैत ने ही गलती से उसके 3 लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई भीषण होती जा रही है। इस जंग के तीसरे दिन एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक, अमेरिका के दोस्त कुवैत ने ही अमेरिका के तीन F-15E लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। अमेरिकी सेना ने इसे कन्फर्म करते हुए कहा कि कुवैत ने लड़ाई के दौरान गलती से हमारे 3 F-15E स्ट्राइक ईगल्स एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। हालांकि, सभी 6 क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर निकल गए और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की होगी जांच
हालांकि, इससे पहले आज दिन में खबर आई थी कि ईरान ने कुवैत पर हमले के दौरान 6 अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। अमेरिकी विमानों को मार गिराए जाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, अब अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि कुवैत ने ही गलती से उसके 3 लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया है। अमेरिकी सेना ने घटना की जांच की बात कही है।
अमेरिकी सेना ने क्या कहा?
अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा कि ईरान की ओर से किए गए हमले के दौरान कुवैत ने तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को 'गलती से मार गिराया'। अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान ने कहा कि इस लड़ाई में, जिसमें ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों के हमले शामिल थे, कुवैती वायु रक्षा प्रणाली ने गलती से अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को मार गिराया। चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित रूप से कूद गए, उन्हें बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है। कुवैत ने इस गलती को स्वीकार कर लिया है, और हम कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों और इस अभियान में समर्थन के लिए उनके आभारी हैं।’’
अमेरिका ने कुवैत को दिया धन्यवाद
अपने बयान में, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यह भी कहा कि कुवैत की ओर से फ्रेंडली फायर की घटना किस वजह से हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है और जल्द ही और जानकारी शेयर की जाएगी। अमेरिकी सेना ने कुवैती सेना को इस घटना को मानने और ईरान के खिलाफ 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान उसका सपोर्ट करने के लिए भी धन्यवाद दिया।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia