अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया बड़ा बयान, कहा- दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है पाकिस्तान

जो बाइडेन ने कहा कि दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से पाकिस्तान एक है, ऐसा देश जो परमाणु हथियार संपन्न और साथ ही अस्थिर है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से पाकिस्तान एक है, ऐसा देश जो परमाणु हथियार संपन्न और साथ ही अस्थिर है। बाइडन ने यह बयान डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया भी आ गई है। ‘द डॉन’ के अनुसार, पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने बिडेन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बाइडेन का बयान निराधार है। उन्होंने कहा कि अंतररष्ट्रीय एजेंसियों ने कई बार पाकिस्तान के परमाणु निवारक को सत्यापित किया है।

‘द डॉन’ ने अपनी रिपोर्ट लिखा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि विश्व तेजी से बदल रहा है। देश अपने गठबंधनों पर पुनर्विचार कर रहे हैं और इस मामले की सच्चाई यह है कि दुनिया हमारी ओर देख रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia