रूस पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में अमेरिका, राष्ट्रपति जो बाइडेन जल्द कर सकते हैं ये ऐलान

अमेरिका रूस के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसी बीच खबर है कि अमेरिका रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कई बड़े देशों ने कई प्रतिबंध लगाए हैं। उनकी कोशिश है कि रूस को आर्थिक रूप से कमजोर किया जाए। अमेरिका रूस के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसी बीच खबर है कि अमेरिका रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। एसोसिएटेड प्रेस की खबर के मुताबिक, यूक्रेन पर रूसी हमले केम जवाब में बाइडेन मंगलवार को इस प्रतिबंध की घोषणा कर सकते हैं। व्‍हाइट हाउस ने कहा है कि यूक्रेन पर अकारण और अनुचित युद्ध के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए कार्रवाई की घोषणा करने के लिए बाइडेन तैयार हैं।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले महीने रूस के खिलाफ अपने प्रतिबंधों को और आगे बढ़ाते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका ने तब अचार रूसी बैंकों पर वित्तीय मदद देने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तक उसकी पहुंच बाधित करने और रूस के सांसदों के अमेरिका यात्रा पर बैन लगा दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 08 Mar 2022, 7:58 PM