अमेरिका के टेक्सास में दो हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत, 21 घायल, एक हमलावर मारा गया

टेक्सास में फायरिंग के बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर है। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक हमलावर को मार दिया गया है। मारे गए हमलावर की उम्र 30 साल बताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिका के टेक्सास में मिडलैंड के पास ओडेसा इलाके में दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि पहले हमलावरों ने एक ट्रक को हाइजैक किया और इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान स्थानीय लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए।

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, कई घायलों की हालत गंभीर है। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक हमलावर को सिनर्जी मूवी थिएटर के पास घेर लिया गया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी मारा दिया गया है। मारे गए हमलावर की उम्र 30 साल बताई जा रही है। फायरिंग की घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


अमेरिका में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अगस्त के महीने में भी अमेरिका के टेक्सास और ओहियो में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं में 29 लोगों की मौत हुई थी और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। गोलीबारी की यह दोनों घटनाएं 24 घंटे के भीतर हुई थीं। टेक्सास और ओहियो में हुई गोलीबारी की जांच के आदेश दिए गए थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 01 Sep 2019, 9:57 AM