नाइजीरिया: किसानों और चरवाहों के बीच हिंसक झड़प में 86 लोगों की मौत, कई घायल

नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हुई हिंसक झड़प में 86 लोगों की मौत हो गई। बार्किन लाडी के पठारी प्रदेश में जनजातीय बेरोम किसानों ने गुरुवार को फुलानी चरवाहों पर हमला किया था, जिसमें 5 चरवाहों की मौत हो गई थी, इसके बाद हिंसा की शुरुआत हुई।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

आईएएनएस

नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हुई हिंसक झड़प में 86 लोगों की मौत हो गई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह झड़प गुरुवार को उस समय शुरू हुई थी, जब जनजातीय बेरोम किसानों ने फुलानी चरवाहों पर हमला किया था, जिसमें पांच चरवाहों की मौत हो गई थी। इसके बाद चरवाहों ने शनिवार को जवाबी हमला किया, जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई।

इस क्षेत्र में जनजातीय समूहों के बीच हिंसा का लंबा-चौड़ा इतिहास रहा है। देश के तीन हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस आयुक्त अंडी एडी ने कहा कि इस खूनी झड़प के बाद पता चला कि 86 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 घायल हैं। उन्होंने कहा कि 50 घरों को जला दिया गया है जबकि 15 मोटरसाइकिल और 2 गाड़ियों को भी फूंक दिए गए।

प्रशासन का कहना है कि नाइजीरिया के समयानुसार रियोम, बारिकिन लाडी और जोस साउथ क्षेत्रों में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

नाइजीरिया में जमीन और अन्य संसाधनों को लेकर किसानों और घूमंतु समूहों में अकसर हिंसक झड़पें होती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे जाते हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia