'लारीजानी की हत्या का बदला लेंगे, खून का हिसाब चुकाना होगा', सुप्रीम लीडर मोजतबा का बड़ा बयान

खामेनेई ने कहा कि लारीजानी की हत्या के जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने लारीजानी को ‘देशभक्त’ नेता बताया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने धमकी दी है कि वे सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की हत्या का बदला लेंगे। सरकारी मीडिया के मुताबिक, खामेनेई ने लारिजानी को ‘देशभक्त नेता’ बताया और कहा कि उनकी हत्या यह दर्शाती है कि दुश्मन उन्हें कितना महत्वपूर्ण मानते थे। उन्होंने चेतावनी दी कि “हर खून की कीमत चुकानी होगी” और ऐसे हमले ईरान को कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत करेंगे।

ईरान ने बुधवार तड़के इज़राइल पर कई मिसाइलें दागीं। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इसे लारिजानी की हत्या का बदला बताया। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को लारिजानी की मृत्यु की पुष्टि की। उनके और उनके बेटे का अंतिम संस्कार आज होगा। बासिज प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी का भी अंतिम संस्कार होगा।

उधर, इज़राइल ने लिटानी नदी के दो बंदरगाहों पर हमला किया, आरोप लगाया कि हिज़बुल्लाह इनका इस्तेमाल उत्तरी से दक्षिणी लेबनान तक हथियार ले जाने के लिए कर रहा था।

ईरान की प्रमुख गैस फील्ड पर हमला

अमेरिका और इज़राइल ने बुधवार को दक्षिणी ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक की। साउथ पार्स दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस फील्ड है। हमले में गैस, पेट्रोकेमिकल और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया।

इज़राइल के रक्षा मंत्री ने पहले ही कहा था कि ईरान और लेबनान में “बड़े सरप्राइज” देखने को मिलेंगे। जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में बड़े हमलों की चेतावनी दी। IRGC ने लोगों से सऊदी अरब, UAE और कतर के तेल-गैस क्षेत्रों से दूर रहने को कहा। कतर ने ईरान की गैस फील्ड पर हमले की निंदा की।

भारतीय तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात पहुंचा

भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ बुधवार को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होकर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आया। इसमें 80,886 मीट्रिक टन (लगभग 5.8-6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है। भारत में रोजाना लगभग 5.5-5.6 मिलियन बैरल (करीब 90 करोड़ लीटर) तेल की खपत होती है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia