केन्या के नए राष्ट्रपति बने विलियम रुतो, नतीजों के तुरंत बाद देश के कुछ हिस्सों में हुए विरोध प्रदर्शन

55 वर्षीय रुतो राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा का स्थान लेंगे, जिन्होंने 10 से अधिक वर्षो तक देश का नेतृत्व किया है। राष्ट्रपति के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद देश के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, मुख्य रूप से पश्चिमी केन्या में, जो ओडिंगा का गढ़ है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

केन्या के उप राष्ट्रपति विलियम रुतो अपने प्रतिद्वंद्वी और लंबे समय से विपक्षी नेता रैला ओडिंगा को हराकर देश के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की रात स्वतंत्र चुनाव और सीमा आयोग (आईईबीसी) के अध्यक्ष वफुला चेबुकाती ने घोषणा की कि रुतो को 7,176,141 वोट मिले यानी कुल 50.49 प्रतिशत मत मिले हैं। जबकि ओडिंगा को 6,942,930 लाख वोट यानी 48.85 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। इस तरह रैला ओडिंगा को हराकर वह राष्ट्रपति पद हासिल करने में कामयाब रहे।

55 वर्षीय रुतो राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा का स्थान लेंगे, जिन्होंने 10 से अधिक वर्षो तक देश का नेतृत्व किया है। राष्ट्रपति के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद देश के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, मुख्य रूप से पश्चिमी केन्या में, जो ओडिंगा का गढ़ है।

अपने विजय भाषण में रुतो ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के लिए दोस्ती का हाथ बढ़ाने, देश को एकजुट करने और साझा विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia