दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन
यह बस काठमांडू से सरलाही जा रही थी। बस भीमफेदी ग्रामीण नगरपालिका में भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क पर पहाड़ी से लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी।

नेपाल में बृहस्पतिवार को एक पहाड़ी मार्ग से एक छोटी बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि ये लोग छठ पर घर लौट रहे थे।
मकवानपुर जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी के अनुसार यह दुर्घटना बागमती प्रांत के मकवानपुर जिले में सुबह करीब पौने छह बजे हुई।
सूचना अधिकारी के मुताबिक यह बस काठमांडू से सरलाही जा रही थी। बस भीमफेदी ग्रामीण नगरपालिका में भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क पर पहाड़ी से लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी।
मुख्य जिलाधिकारी बसंत अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में चालक समेत 14 लोगों की जान चली गयी एवं छह घायल यात्रियों को हेटौडा नगरपालिका क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ पायी है।
इस वाहन में दक्षिणी नेपाल के सरलाही जिले के लोग सवार थे, जो 'छठ' मनाने के लिए काठमांडू से अपने घर लौट रहे थे। इस साल यह त्योहार रविवार को है।
छठ मुख्य रूप से नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाकों, यानी तराई में हिंदू समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में चार लोगों को गोली मारी गई
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस से पैदल दूरी पर स्थित एक लोकप्रिय इलाके में चार लोगों को गोली मारी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि व्हाइट हाउस से लगभग एक मील दूर लोगान सर्किल इलाके में गोलीबारी होने की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारी नाथन क्लार्क ने कहा कि घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के आसपास के इलाके में जाने से बचने की अपील की है।
ईरान के खिलाफ ‘पूर्ण जीत’ चाहता है अमेरिका, ट्रंप बोले- जल्द समाप्त होगा संघर्ष
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान के साथ जारी संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है, लेकिन अमेरिका किसी 'अधूरी जीत' से संतुष्ट नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाशिंगटन का लक्ष्य ईरान के खिलाफ 'पूर्ण जीत' हासिल करना है। हालांकि, उन्होंने संघर्ष समाप्ति की कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई।
वेटरन्स डे के अवसर पर आर्लिंगटन राष्ट्रीय समाधि स्थल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना पहले ही जीत हासिल कर चुकी है। उन्होंने कहा कि संघर्ष कब समाप्त होगा, इसका फैसला अमेरिका करेगा।
व्हाइट हाउस के विदेशी प्रेस पूल की ओर से जारी संबोधन के प्रतिलेख के अनुसार, ट्रंप ने कहा, ''हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमें 93 प्रतिशत नहीं, बल्कि पूरी जीत मिले। यह पूर्ण जीत होगी।''
उनके बयान में एक ओर संघर्ष जल्द समाप्त होने की उम्मीद जताई गई, वहीं दूसरी ओर यह संकेत भी दिया गया कि अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों की पूरी पूर्ति से पहले पीछे हटने को तैयार नहीं है।
ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सैन्य अभियान में शामिल अमेरिकी सैनिकों का आभार जताया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी हमलों से ईरान को इतना नुकसान पहुंचा है कि उसे दोबारा निर्माण करने में दशकों लग जाएंगे।
उन्होंने कहा, ''हमने जो कुछ नष्ट किया है, उसे फिर से बनाने में ईरान को 25 साल लगेंगे। उम्मीद है कि हमें उस देश का और हिस्सा नष्ट नहीं करना पड़ेगा।''
हालांकि, ट्रंप ने ईरान के पुनर्निर्माण में 25 साल लगने के अपने दावे के समर्थन में कोई आकलन या ठोस आधार पेश नहीं किया। उनके संबोधन में न तो किसी संभावित समझौते की घोषणा हुई और न ही अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर कोई नई समयसीमा बताई गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए