दुनिया: कैलिफोर्निया सामूहिक गोलीबारी के पीड़ितों की हुई पहचान और मिस्र की कब्रों में मिलीं हैरान करने वाली चीजें!

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया के हाफ मून बे में सामूहिक गोलीबारी में मारे गए सात मजदूरों की पहचान कर ली गई है। मिस्र के एक पुरातात्विक मिशन ने लक्सर शहर के पश्चिमी किनारे पर पारिवारिक मकबरों के एक समूह की खोज की है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

अमेरिका में पुलिस वाहन की चपेट में आने से भारतीय छात्रा की मौत

फोटो: IANS
फोटो: IANS

अमेरिका में पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएटल में एक पुलिस गश्ती वाहन की चपेट में आने से आंध्र प्रदेश की 23 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई। द सीएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ लेक यूनियन में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी कैंपस की छात्रा जाह्न्वी कंडुला सोमवार को डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ और थॉमस स्ट्रीट के पास टहल रही थी। इसी दौरान वह सिएटल पुलिस के वाहन की चपेट में आ गई।

जिसके बाद भारतीय मूल की छात्रा को गंभीर हालत में हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस विभाग के अनुसार, गश्ती एसयूवी चलाने वाला अधिकारी सिएटल अग्निशमन विभाग के अनुरोध पर रात 8 बजे के बाद प्राथमिकता वाली एक कॉल का जवाब देते समय डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ पर उत्तर की ओर यात्रा कर रहा था।

कैलिफोर्निया: हॉफ मून बे में सामूहिक गोलीबारी के पीड़ितों की हुई पहचान

फोटो: IANS
फोटो: IANS

उत्तरी कैलिफोर्निया के हाफ मून बे में सामूहिक गोलीबारी में मारे गए सात मजदूरों की पहचान कर ली गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक मजदूरों की पहचान जोस पेरेज, 50 वर्षीय मार्टिनेज जिमेनेज, 66 वर्षीय किझोंग चेंग, 64 वर्षीय जिंग्जी लू, 73 वर्षीय झिशेन लियू, 74 वर्षीय ऐक्सियांग झांग और 43 वर्षीय यताओ बिंग के रुप में हुई है।

पेरेज की उम्र अभी ज्ञात नहीं है। घायल हुए आठवें व्यक्ति जोस पेरेज के भाई प्रेडो रोमेरो पेरेज थे। दोनों मेक्सिकन नागरिक हैं। पीड़ित मुख्य रूप से मैक्सिकन और चीनी अप्रवासी हैं। इनमें से कुछ सालों से मशरूम फार्म में काम कर रहे थे।


अगले माह से एप्पल के कर्मचारियों को ऑफिस आने से पहले कोविड टेस्ट की जरूरत नहीं

फोटो: IANS
फोटो: IANS

एप्पल फरवरी से अपने कर्मचारियों के लिए ऑफिस आने से पहले कोविड टेस्ट कराना बंद कर देगी। टेक दिग्गज अपनी बीमार छुट्टी नीति को भी वापस लेगी, जिसने श्रमिकों को कोविड के लक्षणों का अनुभव करते हुए असीमित छुट्टी लेने की अनुमति दी थी। प्लेटफॉर्मर के जोई शिफर ने ट्विटर पर जानकारी साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, एप्पल अपनी कोविड-19 नीति में बदलाव कर रहा है। ऑफिस आने से पहले कर्मचारियों के परीक्षण को अनिवार्य करना बंद कर देगा। यह अपनी विशेष बीमार छुट्टी नीति को भी वापस ले रहा है, जो पहले कोविड लक्षणों का अनुभव करने वाले कर्मचारियों के लिए असीमित बीमार अवकाश की अनुमति दी गई है।

इसके अलावा कर्मचारी बीमार छुट्टी अगस्त 2023 में समाप्त हो रही है, और जो लोग कोविड -19 पॉजीटिव हैं, वे पांच दिनों तक की बीमारी की छुट्टी ले सकते हैं।

मिस्र के लक्सर में प्राचीन परिवार की कब्रें मिलीं

फोटो: IANS
फोटो: IANS

मिस्र के एक पुरातात्विक मिशन ने लक्सर शहर के पश्चिमी किनारे पर पारिवारिक मकबरों के एक समूह की खोज की है, जो मिस्र के दूसरे मध्यवर्ती काल (1677-1550 ईसा पूर्व) के हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा, कब्रों को 50 मीटर गुणा 70 मीटर क्षेत्र में बनाया गया है, जिसमें 30 कुएं भी शामिल हैं।

दूसरे मध्यवर्ती काल के 13वें राजवंश के राजा सोबेखोटेप 13 के एक मंत्री के लिए 10 टन का गुलाबी ग्रेनाइट का ताबूत एक कुएं में मिला था। अंतिम संस्कार के चित्र उसी राजा के लिए बलिदान पेश करने वाले एक अन्य अधिकारी की छवियों से सजाए गए हैं। मिशन ने मिट्टी की ईंटों से बनी एक इमारत का भी पता लगाया जिसका इस्तेमाल बलि चढ़ाने के लिए किया जाता था। इमारत में मूर्तियां थीं, जिसमें चित्रलिपि चिह्न्, बड़ी संख्या में ताबीज और सैकड़ों अंतिम संस्कार टिकटें थीं।


जेफ बेजोस की प्रेमिका ब्लू ओरिजिन मिशन के लिए तैयार

फोटो: IANS
फोटो: IANS

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की प्रेमिका लॉरेन सांचेज जल्द ही ब्लू ओरिजिन पर महिला अंतरिक्ष मिशन का नेतृत्व करने वाली पहली शख्स के रूप में जानी जा सकती हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने खुलासा किया कि बेजोस उन्हें ब्लू ओरिजिन रॉकेट पर अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए पांच सदस्यीय महिला दल के साथ जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

एमी-विजेता टीवी होस्ट-हेलीकॉप्टर पायलट लॉरेन सांचेज जनवरी 2019 से अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के साथ रिलेशनशिप में हैं। सांचेज के हवाले से कहा गया, ये ऐसी महिलाएं हैं जो दुनिया में बदलाव ला रही हैं और जो प्रभावशाली हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 26 Jan 2023, 7:55 PM