अर्जुन तेंदुलकर को लेकर रोहित और मार्क बाउचर ने कही बड़ी बात, IPL 2023 में चमकेगी सचिन तेंदुलकर के बेटे की किस्मत?

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कहा कि अर्जुन तेंदुलकर हाल के दिनों में अच्छी क्रिकेट खेली है। वह चोटिल थे, लेकिन आज वह अपनी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

IPL 2023 में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होना है। इस बीच मुंबई इंडियंस के कैंप से बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर है कि इस सीजन में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर डेब्यू कर सकते हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और मार्क बाउचर ने अर्जुन को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा है कि मैनेजमेंट की निगाहें अर्जुन पर हैं और उन्हें इस साल प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।

आपको बता दें, अर्जुन तेंदुलकर पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं, लेकिन वो दोनों सीजम में प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाए। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कहा कि अर्जुन तेंदुलकर हाल के दिनों में अच्छी क्रिकेट खेली है। वह चोटिल थे, लेकिन आज वह अपनी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। वहीं मार्क बाउचर ने कहा कि अर्जुन पिछले कुछ समय से अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हमें लगता है कि वह इस साल प्लेइंग 11 में होंगे।

आपको बता दें, अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक अपने करियर में केवल 7 प्रथम श्रेणी, 7 लिस्ट ए और 9 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 32 विकेट लिए हैं और कुल मिलाकर 268 रन बनाए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia