IPL 13: हैदराबाद को 17 रनों से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली, मुंबई से होगी ट्रॉफी की लड़ाई

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-2 में सनराइर्ज हैदराबाद को 17 रनों से हरा फाइनल में जगह बना ली है। यह पहली बार है कि दिल्ली ने आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है।

फोटो: @IPL
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-2 में सनराइर्ज हैदराबाद को 17 रनों से हरा फाइनल में जगह बना ली है। यह पहली बार है कि दिल्ली ने आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। अब वह अपने पहले खिताब के लिए मंगलवार को मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 189 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। हैदराबाद के लिए यह लक्ष्य मुमकिन साबित नहीं हुआ। वह 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई।

उसके लिए केन विलियम्सन ने 45 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। अब्दुल समद ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाए।

दिल्ली के लिए कगिसो रबादा ने चार और मार्कस स्टोइनिस ने तीन विकेट लिए।

दिल्ली के लिए शिखर धवन ने अर्धशतक जमाते हुए 78 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 50 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके, दो छक्के लगाए।

धवन ने 38 रन बनाने वाले मार्कस स्टोइनिस (38) के साथ पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। शिमरन हेटमायेर के साथ भी उन्होंने 52 रन जोड़े। हेटमायेर ने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

हैदराबाद के लिए राशिद खान, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia