IPL 2023: शाहरुख खान ने ट्वीट में कुछ ऐसा लिखा कि शर्म से लाल हो गए रिंकू सिंह, बोले- शाहरुख सर यार...

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 'पठान' के पोस्टर पर क्रिकेटर रिंकू सिंह का चेहरा लगाकर एक तस्वीर साझा की।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 'पठान' के पोस्टर पर क्रिकेटर रिंकू सिंह का चेहरा लगाकर एक तस्वीर साझा की। शाहरुख ने ट्विटर पर एडिटेड पोस्टर को रविवार को शेयर करते हुए लिखा: झूमे जो रिंकू!!! मेरे बच्चे रिंकू सिंह और नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर! और याद रखना, भरोसा ही सब कुछ है। केकेआर को बधाई और वेंकी, अपने दिल का ख्याल रखिएगा सर।

रिंकू सिंह ने सोमवार को अपने ट्वीट के जरिए शाहरुख को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने ट्वीट किया, शाहरुख सर, लव यू सर और आपके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।



बता दें कि गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद में रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में नाटकीय अंदाज में लगातार पांच छक्के लगाए और 21 गेंदों में 48 रन बनाकर ना केवल नाबाद पारी खेली, बल्कि अपनी नाइट राइडर्स को एक असंभव सी जीत दिलाई।

इस जीत के बाद केकेआर एक अच्छ नेट रन रेट के साथ स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर आ गई है। वे अगली बार 14 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ भिड़ेंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia