IPL 2024: क्वालीफायर-1 में आज बरसेंगे रन या लगेगी विकेटों की झड़ी, जानें किसे मिलेगा पिच का फायदा?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्‍लेबाजों को ज्‍यादा मदद मिलती है। यहां पुरानी गेंद से स्पिनर्स और सीम गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

आईपीएल 2024 का आज अहमदाबाद में पहला क्वालिफायर होगा। इसमें टेबल टॉपर कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर दूसरे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। एक दिन पहले हैदराबाद ने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को हराकर लीग स्टेज 17 अंकों के साथ खत्म किया था। वहीं, राजस्थान रॉयल्स और केकेआर का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसी वजह से राजस्थान को भी एक ही अंक मिला है और उसके भी हैदराबाद के बराबर 17 पॉइंट थे। लेकिन, बेहतर नेट रनरेट के कारण हैदराबाद दूसरे स्थान पर रहा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी तो वहीं हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी। इस मैच से पहले आपको बताते पिच रिपोर्ट।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्‍लेबाजों को ज्‍यादा मदद मिलती है। यहां पुरानी गेंद से स्पिनर्स और सीम गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है। यहां पिछले दो मैच बिना टॉस के ही रद्द हुए हैं। हालांकि एक्‍यूवेदर के मुताबिक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शक पूरे मैच का लुत्‍फ उठा सकेंगे। मैच में ओस एक बड़ा फैक्‍टर हो सकती है। ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले फिल्डिंग का विकल्‍प चुन सकती है। अहमदाबाद में आज मंगलवार को न्‍यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दोनों टीमों के प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XI : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत

कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित XI: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए