IPL Auction: कमिंस को पछाड़ स्टार्क बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, KKR ने 24.75 करोड़ में खरीदा

कमिंस के साथी खिलाड़ी और गेंदबाजी में उनके साथ निभाने वाले मिचेल स्टार्क ने अपने कप्तान का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
user

नवजीवन डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए दुबई में खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है। इस बार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर टीमें बोरी भर-भर के पैसे लगा रही हैं। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के रिकॉर्ड भी बन और टूट रह हैं। पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस तरह पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने। मगर उनका यह रिकॉर्ड भी घंटेभर में टूट गया।

कमिंस के साथी खिलाड़ी और गेंदबाजी में उनके साथ निभाने वाले मिचेल स्टार्क ने अपने कप्तान का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। और इसके साथ ही स्टार्क आईपीएल इत‍िहास के सबसे महंगे ख‍िलाड़ी बन गए हैं।

कमिंस को खरीदने के लिए आरसीबी ने भी जद्दोजहद की, लेकिन सनराइजर्स ने बाजी मार ली। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। कम‍िंस को खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद में बोली के दौरान काफी जंग हुई।

इससे पहले कमिंस के लिए बोली में जंग चेन्‍नई और मुंबई के बीच चली और बोली 4.5 करोड़ के ऊपर जा पहुंची । दोनों अभी भी पीछे नहीं हट रहीं हैं। लगता है कि कमिंस 4.80 करोड़ में चेन्‍नई के हो गए हैं। इस बीच आरसीबी बोली में कूद गई और अब यह 6 करोड़ तक पहुंच गई है। 7.80 करोड़ में आरसीबी ने पैट कमिंस को खरीद लिया था कि सीएसके को पीछे हटना पड़ा। अब सनराइजर्स हैदराबाद भी बोली में कूद गए हैं। बोली 10 करोड़ तक जा पहुंची है। इतना तो तय है कि कमिंस इस बार मालामाल हो गए हैं। कोई नहीं रूक रहा है और बोली 20 करोड़ तक पहुंच गई है। हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में कमिंस को खरीद लिया है।


चेन्‍नई के हुए डैरिल मिचेल

 न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल पर दिल्‍ली ने 1 करोड़ की बोली लगाई है। पंजाब भी कूद गई है। दोनों में बोली की जंग चल रही है। बोली 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। दोनों ही रूक नहीं रहे हैं और बोली 10 करोड़ को पार कर गई है। 11.75 करोड़ में पंजाब के हो गए हैं डैरिल मिचेल, लेकिन यह क्‍या चेन्‍नई कूद गई है। दिल्‍ली पीछे हटी। 14 करोड़ में अब चेन्‍नई के हुए हैं मिचेल। दिन की दूसरी सबसे बड़ी खरीद।

हर्षल हुए पंजाब के

 गुजरात और पंजाब के बीच बोली की जंग चल रही है और यह 4 करोड़ के ऊपर जा पहुंची है। बोली अब 10 करोड़ तक पहुंच गई है और दोनों में से कोई पीछे नहीं हट रहा है। 10.75 करोड़ में किंग्‍स इलेवन पंजाब के होने ही वाले थे हर्षल लेकिन लखनऊ बीच में आ कूदी। 11.75 करोड़ में आखिरकार पंजाब के हुए हर्षल।

राजस्थान ने रोवमैन पॉवेल को खरीदा

 नीलामी के पहले सेट में, जिसमें कैप्ड बल्लेबाज शामिल हैं, पहला खिलाड़ी वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान रोवमैन पॉवेल थे, जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ है। राजस्थान के मैदान में कूदते ही कोलकाता ने पॉवेल के लिए बोली शुरू कर दी और दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच पैडल युद्ध शुरू हो गया, इससे पहले कि राजस्थान ने शुरुआती दौर में 7.4 करोड़ रुपये में विंडीज बल्लेबाज की सेवाएं हासिल कीं। पॉवेल, जो सीपीएल में बारबाडोस रॉयल्स के कप्तान भी हैं, को राजस्थान ने 7.4 करोड़ रुपये में खरीदा, नीलामी के लिए छोड़े गए 14.50 करोड़ में से लगभग आधा पैसा खर्च कर दिया।

हैदराबाद ने ट्रेविस हेड को 6.80 करोड़ में खरीदा

 आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप फाइनल के हीरो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड, जो 2 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ गहन बोली युद्ध के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.80 करोड़ रुपये में खरीदे। हेड अतीत में डीसी और आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं।

मुंबई इंडियंस ने गेराल्ड कोएत्जी को 5 करोड़ में खरीदा

मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को पांच करोड़ में खरीदा। उनके लिए चेन्‍नई और मुंबई में जंग चल रही है, बेस प्राइज 2 करोड़ है। 3.40 करोड़ में कोएत्जी उनके हो गए हैं।लेकिन चेन्नई ने रूकने को बोला है। अब लखनऊ ने 3.60 करोड़ लगा दिए हैं। चेन्नई पीछे हट गई है। 5 करोड़ में अब कोएत्जी मुंबई के हो गए हैं।


पंजाब के हुए क्रिस वोक्‍स, 4.20 करोड़ में खरीदा

 2 करोड़ की शुरुआती बोली क्रिस वोक्‍स पर कोलकाता ने लगा दी है। पंजाब भी अब बोली की जंग में कूद गई है। बोली 4 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। 4.20 करोड़ में पंजाब के हुए क्रिस वोक्‍स।

दिल्ली ने हैरी ब्रूक को 4 करोड़ में खरीदा

 दूसरी ओर, 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में खरीदा।

शार्दुल ठाकुर सीएसके में, 4 करोड़ में खरीदा

 आलराउंडर शार्दुल ठाकुर के लिए कोई तैयार नहीं था और वह अनसोल्‍ड चले गए थे । लेकिन सीएसके बोली में आ गए हैं और उनके पीछे हैदराबाद भी आ गए हैं। बोली 3 करोड़ तक जा पहुंची है। 4 करोड़ में शार्दुल ठाकुर सीएसके में पहुंच गए हैं।

1.80 करोड़ में रच‍िन को सीएसके ने खरीदा

रचिन रवींद्र का बेस प्राइस 50 लाख है। सीएसके ने बोली शुरू की। क्या कोई अन्य टीमें आ रही हैं? दिल्ली कैपिटल्स जल्दी आ गई, लेकिन सीएसके बोली के लिए वापस चली गई। और दोनों टीमें आगे-पीछे हो रही हैं।

 सीएसके ने रचिन रवींद्र को 1 करोड़ में खरीदा। पंजाब किंग्स अब 1.10 करोड़ की बोली लगा रही है, लेकिन सीएसके ने तुरंत अपना दांव बढ़ा दिया है। और अब किंग्स और सीएसके के बीच बिडिंग वॉर छिड़ गई है। अब आखिरकार 1.80 करोड़ में रच‍िन को सीएसके ने खरीद लिया है।

दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसौव, भारत के करुण नायर और मनीष पांडे के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पहले सेट में अनसोल्ड रहे।

आईएएनएस  के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia