IPL 13: सुपर ओवर में कोलकाता ने हैदराबाद को दी मात, जीत के साथ KKR ने रचा इतिहास, फर्गुसन बने मैच के सुपरहीरो

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को पहले मैच में शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के 35वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया। हैदराबाद ने सुपर ओपर में दो विकेट पर दो रन बनाया, जिसे कोलकाता ने दो गेंद शेष रहते बना लिया।

फोटो: @IPL
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के 35वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया। हैदराबाद ने सुपर ओपर में दो विकेट पर दो रन बनाया, जिसे कोलकाता ने दो गेंद शेष रहते बना लिया।

इससे पहले, कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 163 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को भी छह विकेट पर 163 रनों पर ही रोक दिया और मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया।


हैदराबाद की ओर से कप्तान डेविड वार्नर ने नाबाद 47 रन, जॉनी बेयरस्टो ने 36 और केन विलियम्सन ने 29 रन बनाए। इस जीत के साथ ही IPL के इतिहास में केकेआर ने इतिहास रचते हुए पहली बार सुपर ओवर में जीत हासिल की है।

कोलकाता के लिए लॉकी फग्र्यूसन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 15 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा पैट कमिंस, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia