मुंबई इंडियंस ने जीता आईपीएल का पांचवां खिताब, जानिए अब तक कौन-कौन बन चुका है विजेता

मुंबई इंडियंस ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए फाइनल में पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीता। दिल्ली ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 156 रन बनाए थे, जबा में मुंबई ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

फोटो @IPL
फोटो @IPL
user

आईएएनएस

इस सीजन से पहले 12 सीजन और हुए हैं जिसमे से मुंबई ने चार बार तो वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो खिताब अपने नाम किए है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है।

आईपीएल के सबसे पहले संस्करण में 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर खिताब जीता था। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले शेन वॉट्सन मैन ऑफ द सीरीज बने थे। 2009 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर खिताब जीता था। उस सीजन में एडम गिलक्रिस्ट मैन ऑफ द सीरीज बने थे।

2010 में चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही थी और उसने फाइनल में मुंबई इंडियंस को मात दी थी। 2010 में सचिन तेंदुलकर मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे। चेन्नई 2011 में अपना खिताब बचाने में सफल रही थी और उसने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। साल 2011 में क्रिस गेल मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।

वहीं, 2012 के आईपीएल फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। कोलकाता के सुनील नारेन मैन ऑफ द सीरीज बने थे।2013 में मुंबई इंडियंस पहली बार चैम्पियन बनी थी और उसने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। उस दौरान शेन वॉट्सन मैन ऑफ द सीरीज बने थे।


इसके अलावा 2014 में कोलकाता नाइट राडर्स दूसरी बार चैम्पियन बनी थी जब उसने फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था। उस दौरान ग्लेन मैक्सवेल मैन ऑफ द सीरीज बने थे। 2015 में मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार खिताब जीता था। मुंबई ने फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।

वहीं, 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद चैम्पियन बनने में सफल रही थी जब उसने फाइनल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया था। 2017 में मुंबई इंडियंस तीसरी बार चैम्पियन बनी थी। मुंबई ने फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को हराया था। 2018 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तीसरी बार चैम्पियन बनी थी। चेन्नई ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं, 2019 में मुंबई इंडियंस चौथी बार चैम्पियन बनी थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */