रोहित शर्मा की धुआंधार से दिल्ली को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियन फिर भी आईपीएल चैंपियन

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के फाइनल में रोहित शर्मा की आतिशी पारी की बदौलत मुंबई इंडियन एक बार फिर आईपीएल चैंपियन बन गई है। मुंबई ने पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली को 5 विकेट से शिकस्त दी।

फोटो : @IPL
फोटो : @IPL
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई इंडियंस ने चैम्पियन बनने का गौरव पांचवीं बार हासिल किया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए फाइनल में मुंबई ने पहली बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेटों से हरा अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेल टीम की जीत में अहम रोल निभाया।

इस मैच में क्विंटन डी कॉक ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने डी कॉक को आउट किया। डी कॉक ने 12 गेंदों 20 रन बनाए। उनके बाद आए सूर्यकुमार यादव ने आते ही तूफानी रूप अपनाया और एक चौका, एक छक्का लगाया। वह 19 रन बनाकर 11वें ओवर में रन आउट हुए। कप्तान रोहित ने अर्धशतक पूरा किया। वह 46 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगा 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। ईशान किशन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।


दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। दिल्ली के ऋषभ पंत ने 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। अय्यर ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में कप्तान ने 50 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बाउल्ट ने तीन, नाथन कुल्टर नाइल ने दो विकेट लिए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia