'धोनी संन्यास लेंगे...', रिकी पोंटिंग ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि धोनी महान फिनिशरों में से एक हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि धोनी महान फिनिशरों में से एक हैं। धोनी के लिए यह सीजन बल्लेबाजी के लिहाज से कठिन रहा और कई लोगों को लगा था कि अब धोनी का बैकसीट में बैठने का समय आ गया है। लेकिन धोनी ने अपने स्टाइल में अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ छह गेंदों पर 18 रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचाया।

पोंटिंग ने कहा, "धोनी महान बल्लेबाजों में से एक हैं और इसमें कोई शक नहीं है। हम डगआउट में बैठकर सोच रहे थे कि अब रवींद्र जडेजा आएंगे या धोनी। मुझे यकीन था कि धोनी आएंगे और मैच खत्म करने की कोशिश करेंगे।"


उन्होंने कहा, "हम जरूरत के हिसाब से मैच खत्म नहीं कर सके और आपको पता है कि अगर आपने मिस किया तो आपको इसकी कीमत चुकानी होगी। धोनी लंबे समय से ऐसा करते आए हैं और मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाज थोड़ा मिस कर गए। जब वह संन्यास लेंगे तो उन्हें इस खेल के महान फिनिशर के रूप में याद किया जाएगा।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 11 Oct 2021, 5:17 PM