यूपी की 8 लोकसभा सीटों के लिए मतदान, कई केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता मैदान में

उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। तीन केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह(गाजियाबाद), सत्यपाल सिंह(बागपत), महेश शर्मा(गौतम बुद्ध नगर) चुनाव मैदान में हैं, जबकि राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रमुख अजीत सिंह(मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी(बागपत) से उम्मीदवार हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

आईएएनएस

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए मतदान होने हैं। सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की आठ सीटों से कुल 1.5 करोड़ मतदाता हैं, जो अगले 24 घंटों से भी कम समय में सात चरणों के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करेंगे।

ये मतदाता राज्य की 80 लोकसभा सीटों के लिए 14 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के करीब 10.45 प्रतिशत हैं।

तीन केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह(गाजियाबाद), सत्यपाल सिंह(बागपत), महेश शर्मा(गौतम बुद्ध नगर) चुनाव मैदान में हैं, जबकि राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रमुख अजीत सिंह(मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी(बागपत) से उम्मीदवार हैं।

उत्तर प्रदेश की इन संसदीय क्षेत्रों पर नजर डालते हैं-

मुजफ्फरनगर : एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान के खिलाफ मैदान में हैं। यहां की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी-खासी मुस्लिम आबादी है। यहां करीब 17 लाख मतदाता हैं, जिनमें मुस्लिम 26 प्रतिशत, जाटव 15 प्रतिशत और जाट आठ प्रतिशत हैं।

इस क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह सीट दोनों नेताओं के लिए आसान नहीं होने वाली है।

गाजियाबाद : केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह यहां से दोबारा जीतना चाहते हैं, लेकिन उन्हें त्रिकोणीय मुकाबले का सामना करना पड़ेगा। एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन ने सुरेश बंसल को और कांग्रेस ने युवा व्यवसायी डॉली शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

गौतमबुद्ध नगर(नोएडा) : इस सीट पर महेश शर्मा का सामना कांग्रेस के अरविंद कुमार सिंह और एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन से बीएसपी उम्मीदवार सतवीर से होगा।

बागपत : केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह इस जाट बहुल इलाके से दोबारा जीत दर्ज करना चाहते हैं, जबकि आरएलडी नेता अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी एसपी-बीएसपी-आरएलडी उम्मीदवार के रूप में उनके खिलाफ लड़ रहे हैं।

सहारनपुर : बीजेपी ने यहां से अपने मौजूदा सांसद राघव लखनपाल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने उनके खिलाफ इमरान मसूद को खड़ा किया है, जिन्होंने पिछले चुनाव में लखनपाल को कड़ी टक्कर दी थी, मगर 65,000 मतों से वह हार गए थे।

इन आठ संसदीय क्षेत्रों में 1,50,65,682 मतदाता हैं, जिनमें 82,24,835 पुरुष मतदाता और 68,39,833 महिला मतदाता हैं। गाजियाबाद सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र हैं, जहां 26,56,779 मतदाता हैं और बागपत सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र है, जहां 1,592,297 मतदाता हैं।

यूपी की 8 लोकसभा सीटों के लिए मतदान, कई केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता मैदान में

चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़े के अनुसार, पिछले आम चुनाव में इन आठ संसदीय क्षेत्रों में कुल 1,39,04,381 मतदाता थे। इसका मतलब है कि इसमें 11,61,301(8.35 प्रतिशत) मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 10 Apr 2019, 8:03 PM